यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से दर्दनाक खबर है। यहां सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मरने की खबर है, जबकि पांच अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से दर्दनाक खबर है। यहां सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मरने की खबर है, जबकि पांच अन्य घायल बताये जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु दुर्गा पूजा में आरती खत्म होने के बाद सड़क पर वीडियो देख रहे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर हादसा हो गया। जहां सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। प्राप्त खबर के अनुसार जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चरन गहिया (बेलहा) गांव में शनिवार की देर रात 11:00 बजे के करीब तब अचानक अफरा तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार लोग कार ने लोगों को रौंद दिया।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पंडाल में आरती खत्म होने के बाद कुछ लोग सड़क के किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने इन लोगों को रौंद दिया। कार गौरा रोड की तरफ से आ रही थी। अचानक घटी इस घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ उमड पड़ी। हादसे में मरने वालों के नाम पाटेश्वरी प्रसाद, गणेश पांडेय और मनोज सिंह बताये जा रहे हैं।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया। ऐसी खबर है कि कार का चालक नशे में था। घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।













