28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी

सहरसा: जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज खेल मैदान, सहरसा में आयोजित किया जाएगा।

28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी

सहरसा: जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज खेल मैदान, सहरसा में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्सव समिति सदस्य डा रजनीश रंजन,डा मनीषा रंजन,निगम वार्ड पार्षद आशीष रंजन एवं ज्योति कुमार सिंह ने दी।

उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां  लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक जर्मन हैंगर पंडाल, विशाल मंच, आवास, पेयजल, चिकित्सा सहायता, महाप्रसाद, वाहन पार्किंग तथा स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को प्रातः से पंजीकरण एवं दीक्षा कार्यक्रम प्रारंभ होगा। दिनभर आध्यात्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन होगा। वहीं 29 जुलाई को गुरु पूजन, गुरु दर्शन,  आध्यात्मिक प्रवचन अंत में प्रभु गुरुदेव जी के आशीर्वचन के साथ आयोजन का विश्राम होगा।

उत्सव समिति ने बताया कि महोत्सव में बिहार सहित झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य राज्य सहित विदेशों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव शक्ति योगपीठ के वरीय पदाधिकारी आज पहुंच रहें हैं साथ ही विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

उत्सव समिति ने सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया, मानसी, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, नवगछिया सहित कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
Jul 28, 2026, 7:59:00 PM
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
Jul 28, 2026, 7:27:00 PM
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
Jul 28, 2026, 6:54:00 PM
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
Jul 28, 2026, 6:36:00 PM
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:24:00 PM
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:09:00 PM
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
Jul 28, 2026, 6:05:00 PM
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Jul 28, 2026, 5:51:00 PM
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
Jul 28, 2026, 5:43:00 PM
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
Jul 28, 2026, 5:40:00 PM