कोबरा ने डसा, डिब्बे में उसी सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान
पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोबरा सांप के डसने के बाद एक युवक कोबरा को जिंदा पकड़कर डिब्बे में बंद किया और उसी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गया।

पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोबरा सांप के डसने के बाद एक युवक ने घबराने के बजाय अद्भुत साहस दिखाया। उसने जहरीले कोबरा को जिंदा पकड़कर डिब्बे में बंद किया और उसी के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंच गया। सांप को देखते ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज भी दंग रह गए।
पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक युवक को खेत में काम करने के दौरान जहरीले कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए कोबरा को जिंदा पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में जैसे ही उसने डिब्बा खोलकर सांप दिखाया, वहां मौजूद डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज हैरान रह गए।
डॉक्टरों ने तुरंत युवक का उपचार शुरू किया और उसे करीब 12 घंटे तक निगरानी में रखा। समय पर इलाज मिलने से युवक की हालत सामान्य हो गई, जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। समय पर उपचार से जान बचाई जा सकती है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट











