DSPMU में बदलाव की शुरुआत! छात्रहित के मुद्दों पर बनी सहमति

DSPMU में बदलाव की शुरुआत! छात्रहित के मुद्दों पर बनी सहमति

रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों को लेकर छात्र संगठनों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो. राजीव मनोहर से मुलाकात कर एक संयुक्त मांग पत्र सौंपा, जिसमें शिक्षण व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने छात्रहित के मामलों को प्राथमिकता देते हुए समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने पर सहमति जताई।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से प्रभावित शैक्षणिक गतिविधियों को सामान्य करने पर जोर दिया। उन्होंने पेन डाउन आंदोलन समाप्त कर नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही NET, JRF और पीएचडी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा जिन विभागों में सीटों में कमी आई है, वहां आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति करने का आग्रह भी किया।

छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय में कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज करने की मांग रखी। इसके अलावा अन्य संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी मुद्दा उठाया गया।

बैठक में छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारियों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों ने भविष्य में नियमित संवाद बनाए रखने तथा किसी भी विवाद का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों पक्षों ने परिसर में शांतिपूर्ण और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर सामने आया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों के अनुरूप इन मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिसे छात्र संगठनों ने सकारात्मक कदम बताया।

इस बैठक में आजसू छात्र संघ, जेसीएम, छात्र राजद और एआईएसए समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. राजीव मनोहर, कुलसचिव धनंजय द्विवेदी, प्रोक्टर अजय चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार सहित कई वरिष्ठ शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी छात्र संगठनों ने संयुक्त समिति के माध्यम से कुलपति को अपना ज्ञापन सौंपा और यह निर्णय लिया कि विश्वविद्यालय से जुड़े शैक्षणिक एवं छात्रहित के मुद्दों पर आगे भी समन्वय और संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रखी जाएगी।

Trending News

CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर पर महिला की हत्या
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर पर महिला की हत्या
Jul 27, 2026, 6:56:00 PM
महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट, भैसुर के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार...
महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट, भैसुर के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार...
Jul 27, 2026, 6:43:00 PM
फायरिंग के बाद एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले-एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
फायरिंग के बाद एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले-एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Jul 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज
बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज
Jul 27, 2026, 6:12:00 PM
28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी
28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी
Jul 27, 2026, 6:06:00 PM
एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड: मुख्यमंत्री
एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड: मुख्यमंत्री
Jul 27, 2026, 5:57:00 PM
कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया
कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया
Jul 27, 2026, 5:45:00 PM
DSPMU में बदलाव की शुरुआत! छात्रहित के मुद्दों पर बनी सहमति
DSPMU में बदलाव की शुरुआत! छात्रहित के मुद्दों पर बनी सहमति
Jul 27, 2026, 5:24:00 PM
विधायक राजू सिंह को बडी राहत, दिल्ली हाइकोर्ट से मिली जमानत
विधायक राजू सिंह को बडी राहत, दिल्ली हाइकोर्ट से मिली जमानत
Jul 27, 2026, 5:04:00 PM
शिव शिष्यों का हरित संकल्प, दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मोत्सव पर रिकॉर्ड पौधरोपण
शिव शिष्यों का हरित संकल्प, दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मोत्सव पर रिकॉर्ड पौधरोपण
Jul 27, 2026, 5:03:00 PM