फायरिंग के बाद एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले-एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा

मधुबनी: लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में जमीन विवाद में हुई फायरिंग के बाद ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीपीओ झंझारपुर सुबोध कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

ग्रामीण एसपी ने सबसे पहले घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फिर जख्मियों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद कुछ ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली। 

"एक भी दोषी नहीं बचेगा" 

 मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि जमीन विवाद में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ग्रामीण एसपी ने झंझारपुर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम रहे। फिलहाल बेलही गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

मधुबनी से पांडव कुमार यादव की रिपोर्ट  

Trending News

उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित

Jul 28, 2026, 7:59:00 PM
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी

Jul 28, 2026, 7:27:00 PM
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा

Jul 28, 2026, 6:54:00 PM
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा

Jul 28, 2026, 6:36:00 PM
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री

Jul 28, 2026, 6:24:00 PM
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री

Jul 28, 2026, 6:09:00 PM
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....

Jul 28, 2026, 6:05:00 PM
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Jul 28, 2026, 5:51:00 PM
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU

Jul 28, 2026, 5:43:00 PM
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि

Jul 28, 2026, 5:40:00 PM