राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
राज्य के प्रतिष्ठित और अहम मंदिर में शुमार होने वाले राजधानी स्थित महावीर मंदिर के साथ ही सिटी इलाके में स्थित तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब और गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर से जुडी अहम खबर है।

राज्य के प्रतिष्ठित और अहम मंदिर में शुमार होने वाले राजधानी स्थित महावीर मंदिर के साथ ही सिटी इलाके में स्थित तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब और गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर से जुडी अहम खबर है। दरअसल राज्य सरकार ने महावीर मंदिर समेत राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के प्रमुख मंदिर में शुमार होने वाले विश्व प्रसिद्ध महावीर मंदिर, विष्णु पद मंदिर, गयाजी और तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी की सुरक्षा अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की हवाले रहेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की कुल 11 धार्मिक स्थलों सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा एवं संरक्षण की जवाबदेही अब विशेष बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस को सौंपते हुए से इसे तुरंत प्रभाव से अधिसूचित कर दिया गया है।
इनके अलावा जिन अन्य धार्मिक स्थल/ धरोहरों की सुरक्षा बीएसएपी के हवाले की गयी है, उनमें सीतामढ़ी जिला स्थित पुनौराधाम मंदिर, सीतामढ़ी के ही बगही धाम, वैशाली स्थित बुद्ध अवशेष स्तूप, सारण जिला स्थित हरिहरनाथ मंदिर, विश्व शांति स्तूप राजगीर, नालंदा, नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर, विक्रमशिला विश्वविद्यालय के खंडहर और सासाराम स्थित शेरशाह का मकबरा भी शामिल है।











