बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज

राज्य में आगामी पांच से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में बिहार राज्य खेल-2026 का आयोजन होगा।

बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज

राज्य में आगामी पांच से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में बिहार राज्य खेल-2026 का आयोजन होगा। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन (बीओए) और बिहार सरकार के खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग पांच हजार खिलाड़ी (महिला एवं पुरूष) भाग लेंगे। 

इसकी जानकारी बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने पटना के लेमन-ट्री होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हजारों खिलाड़ियों की भागीदारी वाला यह आयोजन बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बहु-खेल महाकुंभ होगा। इसका शुभारंभ 16 अगस्त को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुभारंभ समारोह और मशाल यात्रा (टॉर्च रिले) के साथ होगा। पांच सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं पांच से 12 सितंबर तक पटना और नालंदा (राजगीर) के विश्वस्तरीय खेल परिसरों में खेली जाएंगी, जबकि 12 सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रंगारंग समापन समारोह के साथ खेलों का समापन होगा। 

बिहार राज्य खेल-2026 में कुल 22 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पटना में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, शूटिंग, वुशु, योगासन और ताइक्वांडो की स्पर्धाएं होगी। वहीं, राजगीर स्थित बिहार खेल अकादमी में हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बास्केटबॉल, फेंसिंग, रग्बी और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें दो और खेलों पेंटाथलॉन व बॉलिंग को शामिल करने पर बात चल रही है। व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 22 खेल विधाओं में राज्य के शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी।

यह पहला अवसर होगा जब बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के नेतृत्व में इतने बड़े स्तर पर राज्य स्तरीय बहुखेल आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के हर जिले से उभर रही खेल प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना, जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल-2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बिहार में खेल उत्कृष्टता की नई शुरुआत है। यह आयोजन राज्य के हर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का समान अवसर देगा और बिहार में मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।

Trending News

उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
उपायुक्त ने दिया लाभुकों को ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा नियम पालन करने के लिए किया प्रेरित
Jul 28, 2026, 7:59:00 PM
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
राज्य के 11 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा अब बीएसएपी के हवाले, अधिसूचना जारी
Jul 28, 2026, 7:27:00 PM
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
बंद चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, मंत्री संजय कुमार ने की बैठक, गन्ना उद्योग को मिलेगी नई दिशा
Jul 28, 2026, 6:54:00 PM
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
नीले ड्रम तो किसी ने सांप से कटवाकर पति को मार डाला, इस जेल में बंद 5 'कातिल' पत्नियां, ऐसे काट रही सजा
Jul 28, 2026, 6:36:00 PM
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
एससीईआरटी के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, बीपीएससी को भेजी जाएगी अधियाचना : शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:24:00 PM
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
परिवीक्षा अवधि में कार्यरत टीआरई-3 के शिक्षकों का भी होगा स्थानांतरण: शिक्षा मंत्री
Jul 28, 2026, 6:09:00 PM
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
तेजस्वी यादव और पवन सिंह आ गए आमने-सामने, बरसने लगे पर्चे, घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात....
Jul 28, 2026, 6:05:00 PM
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी! लंबे समय बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Jul 28, 2026, 5:51:00 PM
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
IDTR से बदलेगी झारखंड की ड्राइविंग तस्वीर, टाटा मोटर्स के साथ ऐतिहासिक MoU
Jul 28, 2026, 5:43:00 PM
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता : कुमार रवि
Jul 28, 2026, 5:40:00 PM