SIR पर सियासी घमासान, इरफान अंसारी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त दें इस्तीफा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी धरना-प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है।

SIR पर सियासी घमासान, इरफान अंसारी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त दें इस्तीफा

जामताड़ा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी धरना-प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला है। सोमवार को जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर गरीब, आदिवासी, दलित और मुस्लिम मतदाताओं के नाम सुनियोजित तरीके से काटे जा रहे हैं। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 

ज्ञानेश पर BJP के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए इरफान ने कहा- देशवासियों को बड़ा आघात पहुंचाया गया है

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देशवासियों को बड़ा आघात पहुंचाया गया है। इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को हर हाल में अपने पद से इस्तीफा देना होगा। डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का उद्देश्य क्या है? राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो देश के विकास और युवाओं के मुद्दों को लेकर जाते हैं, जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए विदेश जाते हैं।

महंगाई और घुसपैठ के मुद्दे पर घेरा

केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोलते हुए उन्होंने प्याज के बढ़ते दाम का जिक्र किया और कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। वहीं मुसलमानों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और बीएसएफ की है। ऐसे में अगर घुसपैठ हो रही है तो इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ पूरे देश में गिर चुका है और आज का युवा भी भाजपा से खुश नहीं है। उन्होंने यूपीएससी की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। अंत में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का विरोध आगे भी जारी रहेगा।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Asian Games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, 5 सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा
Sep 29, 2026, 12:15:00 PM
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का Physical Assessment
Sep 29, 2026, 11:48:00 AM
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति व शिक्षक को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Sep 29, 2026, 11:35:00 AM
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
चंपारण तटबंध टूटा, 50 हजार से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा
Sep 29, 2026, 11:22:00 AM
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कांड का किया खुलासा, जीशान को सकुशल किया बरामद
Sep 29, 2026, 11:09:00 AM
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
बिहार में बाढ़ का कहर, दियारा इलाका डूबा, लोग ऊंचे ठिकानों पर भागे
Sep 29, 2026, 11:00:00 AM
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार
Sep 29, 2026, 10:36:00 AM
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
विजिलेंस की रेड, ADM दंपती के ठिकानों से नकदी-जेवर बरामद, पटना में भी बड़ी कार्रवाई...
Sep 29, 2026, 10:22:00 AM
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट,  CSP,  ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, CSP, ज्वेलर्स और बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक
Sep 28, 2026, 8:30:00 PM