PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा

भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।

PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।

प्रधानमंत्री पिछले 25 वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ देश सेवा कर रहे हैं और अभियान की शुरुआत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर मंदिरों में दीया जलाकर उनके दीर्घायु की कामना से होगी। साथ ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को लेकर स्कूलों में प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, फल वितरण, रंगोली और आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

वहीं भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिए 14 कार्यक्रमों के संयोजक व सह-संयोजक बनाए गए हैं। जिसमें आशीर्वाद का दीया के लिए बबीता झा व सजल दास, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के लिए चंडी चरण दे व नीलकंठ बर्मन, जननी सेवा गाथा के लिए महेंद्र मंडल व कृष्णा महतो, आंगन का उत्सव के लिए सुजाता सिंह व टिंकी सावंत, कहानी बदलाव की के लिए सुकुमार सर्कल व गिरधारी ठाकुर, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए चंदन रावत व अमित भैया, सेवा ज्योति यात्रा के लिए आशा गुप्ता व किरण बेसरा, बड़नगर से वाराणसी जल जन।  

वहीं सेवा संकल्प यात्रा के लिए दिलीप हेंब्रम व प्रवीण मिश्रा आनंद, सेवा मेरा योगदान के लिए मितेश शाह व अमित सिंह, सेवा सेतु अभियान के लिए विष्णु मंडल व राम सिंह यादव, रंगोली राष्ट्र घर-घर से राष्ट्र तक के लिए आभा आर्य व राजेंद्र मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के लिए कुणाल सिंह व आकाश साव, जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के लिए माधव महतो व श्याम सुंदर मंडल तथा मोटरसाइकिल यात्रा के लिए तरुण गुप्ता व निरंजन मंडल को जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर नगर पंचायत चेयरपर्सन आशा गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, नगर मंत्री ब्रजेश राउत और सुकुमार मंडल मौजूद रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
Sep 14, 2026, 10:31:00 AM
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM