दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव

रोहतास जिले के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के साथ-साथ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।

दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव

सासाराम: रोहतास जिले के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के साथ-साथ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। विवाहिता का शव जहां घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया, वहीं युवक का शव गांव के समीप एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ था। 

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप 

घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव की है, जहां रविवार की देर रात एक 25 वर्षीय विवाहिता पूजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दो वर्ष पूर्व कोसंदा गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र छोटन साह के साथ पूजा कुमारी की शादी हुई थी और शादी के बाद से हीं मोटरसाइकिल और सोने की चेन के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि मृतका का पति छोटन साह सूरत में रहकर काम करता है, लेकिन परिजनों ने पति पर भी फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दो दिन पहले बेटे का मनाया जन्मदिन 

जानकारी के अनुसार मृतका का एक बेटा भी है और घटना से दो दिन पहले हीं मां ने बेटे का जन्मदिन मनाया था। वहीं पूजा की संदिग्ध मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह एवं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है।

पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

वहीं दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामोडीह गांव की है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान हो एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रामोडीह गांव निवासी सुल्तान मियां के 30 वर्षीय पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जान मोहम्मद अंसारी का शव गांव से बाहर एक बगीचे में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय चरवाहों ने जब बगीचे में शव होने की सूचना दी, तो घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

इधर घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर हीं शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि राजपुर थाने की पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई, तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने बिना किसी आपत्ती के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। राजपूर थानाध्यक्ष अंशुमाला ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने किसी प्रकार की आपत्ती दर्ज कराने व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Sep 13, 2026, 8:03:00 PM
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Sep 13, 2026, 7:57:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
Sep 13, 2026, 7:48:00 PM
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
Sep 13, 2026, 7:40:00 PM
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
Sep 13, 2026, 7:19:00 PM
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 7:10:00 PM
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
Sep 13, 2026, 5:40:00 PM
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
Sep 13, 2026, 5:32:00 PM