नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जामताडा जिले के नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जामताडा: जिले के नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारीथोल गांव के समीप छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर को नाला थाना लाया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लादकर परिवहन किया जा रहा था। वाहन के कागजात और बालू परिवहन से जुड़े वैध चालान की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नदी से बालू का अवैध उठाव कर ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा गया। मामले में खनन विभाग को भी सूचित किया जा रहा है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अजय नदी से बालू के अवैध खनन और परिवहन का मामला पहले भी हो चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी-छिपे बालू का कारोबार जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू कारोबार के कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Sep 13, 2026, 8:03:00 PM
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Sep 13, 2026, 7:57:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
Sep 13, 2026, 7:48:00 PM
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
Sep 13, 2026, 7:40:00 PM
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
Sep 13, 2026, 7:19:00 PM
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 7:10:00 PM
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
Sep 13, 2026, 5:40:00 PM
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
Sep 13, 2026, 5:32:00 PM