पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  रविवार को बोकारो परिसदन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा बतौर मुख्य वक्ता और अतिथि शामिल हुए।

राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले एक महीने लंबे सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा मीडिया के सामने साझा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभर में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत अलग-अलग सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे।अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’ और रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

राज सिन्हा ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के जन्मस्थल वडनगर से कर्मस्थल काशी तक यात्रा निकालने की भी योजना है। इस दौरान राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Sep 13, 2026, 8:03:00 PM
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Sep 13, 2026, 7:57:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
Sep 13, 2026, 7:48:00 PM
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
Sep 13, 2026, 7:40:00 PM
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
Sep 13, 2026, 7:19:00 PM
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 7:10:00 PM
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
Sep 13, 2026, 5:40:00 PM
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
Sep 13, 2026, 5:32:00 PM