अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से कहा है कि वे अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं और विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री

पटना: उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से कहा है कि वे अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं और विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक होना सिर्फ पेशा नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे अहम दायित्व है।

बापू सभागार में रविवार को आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाइगर ने कहा कि बिहार के विद्यार्थी राज्य के भविष्य की सबसे बड़ी संभावना हैं। आज जिन विद्यार्थियों को आप पढ़ा रहे हैं, वे आगे चलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे और अपनी शिक्षा एवं प्रतिभा से बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता में आपका योगदान होगा और यह आपके लिए भी गर्व की अनुभूति का विषय होगा।

उन्होंने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से कहा कि जब भी कक्षा में जाएं तो इस भाव के साथ जाएं कि आप केवल पढ़ाने नहीं, भविष्य गढ़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही कोई शिक्षक संविदा पर कार्यरत हों, लेकिन उनकी जिम्मेदारी कभी अस्थायी नहीं होती। इसे ज्ञान की साधना और समाज की सेवा के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलाव से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। इसे आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई शिक्षक का विकल्प नहीं हो सकता। विद्यार्थियों में संस्कार और मानवीय मूल्यों का विकास एआई नहीं, बल्कि शिक्षक ही कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत क्षमता और जरूरत को समझने का प्रयास करना चाहिए। विशेष रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर ध्यान देकर यदि उनके भीतर आत्मविश्वास पैदा कर दिया जाए, तो यह शिक्षक के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगी। संबोधन के दौरान मंत्री ने सहायक प्राध्यापकों के सामने पांच संकल्पों का उल्लेख किया। 

उन्होंने महात्मा बुद्ध की कहानी के माध्यम से शिक्षकों को आचरण की शुद्धता, सहनशीलता और मर्यादा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का आचरण ही विद्यार्थियों के लिए सबसे प्रभावी संदेश होता है। मंत्री ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से अपेक्षा की कि वे अपने ज्ञान, शोध, नवाचार और आचरण के माध्यम से उच्च शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Trending News

अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
नारीथोल में अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Sep 13, 2026, 8:03:00 PM
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
दहेज प्रथा व महिला अधिकारों को लेकर किया जागरूक, विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Sep 13, 2026, 7:57:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में जेएमएम की बैठक, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
Sep 13, 2026, 7:48:00 PM
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
केशवती देवी हत्या मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
Sep 13, 2026, 7:40:00 PM
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
पीएम की जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, कार्यकर्ताओं से सफल बनाने की अपील
Sep 13, 2026, 7:19:00 PM
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
गोपालगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 7:10:00 PM
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
बसंतपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 15 लाख की विदेशी शराब और 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार
Sep 13, 2026, 5:40:00 PM
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
पटना में अंशुल होम्स के 11वें श्री गणेश पूजा उत्सव का भव्य शुभारंभ
Sep 13, 2026, 5:32:00 PM