गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ

गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश सेवा मंडल, श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी, शंकर चौक की ओर से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ

सहरसा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश सेवा मंडल, श्री रामजानकी ठाकुरबाड़ी, शंकर चौक की ओर से आयोजित होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों में खासा उत्साह है।

महोत्सव के दौरान शंकर चौक सहित पूरा शहर भक्तिमय नजर आएगा। सुबह पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान तथा शाम को महाआरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहेगा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, सेवा एवं एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ:

गणेश सेवा मंडल के रंजीत दास ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर, सोमवार को सुबह सात बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। दोपहर एक बजे प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान तथा शाम 7:15 बजे भव्य महाआरती होगी। पूजा स्थल एवं पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन:

15 सितंबर से प्रतिदिन सुबह सात बजे पूजा शुरू होगी। 15 सितंबर की शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे विशेष रुद्राभिषेक तथा शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 17 एवं 18 सितंबर को सुबह पूजा और शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सुंदरकांड पाठ और शाम 7:15 बजे महाआरती होगी।

20 सितंबर को सुबह 10 बजे विशेष मातृ पूजन तथा शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 21 सितंबर को शाम 7:45 बजे गंगा आरती एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को सुबह पूजा एवं शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। 23 सितंबर को शाम सात बजे भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित किया जाएगा और 7:45 बजे महाआरती होगी। 24 सितंबर को शाम 7:15 बजे महाआरती के बाद रात 8:30 बजे भव्य झांकी कार्यक्रम आयोजित होगा।

25 सितंबर को हवन, नगर भ्रमण व विसर्जन:

महोत्सव के अंतिम दिन 25 सितंबर को सुबह सात बजे पूजा, 10 बजे हवन तथा दोपहर दो बजे प्रतिमा विसर्जन एवं नगर भ्रमण होगा। शाम सात बजे गंगा आरती, रात आठ बजे प्रतिमा जलप्रवाह तथा शाम 7:30 बजे से रात नौ बजे तक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

मंडल के इंद्र भूषण केशरी, अभिषेक गाड़ा, रंजीत दास, मोती पंजीयार आदि ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। शहरवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से इस वर्ष भी आयोजन को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

महोत्सव को सफल बनाने में इंद्र भूषण केशरी, अभिषेक गाड़ा, रंजीत दास, मोती पंजीयार, प्रेम पंजीयार, अशोक पंजीयार, अमरेंद्र तिवारी, रमाशंकर भगत, विनय गुप्ता, संजय साह, रंजय साह, विमल भगत, अमन गाड़ा सहित गणेश सेवा मंडल के सैकड़ों स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
Sep 14, 2026, 1:21:00 PM
  नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
Sep 14, 2026, 1:06:00 PM
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
Sep 14, 2026, 12:56:00 PM
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM