शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा गांव में रविवार को शराब के पैसों के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नाबालिग बेटे संदीप मांझी ने बस का पहिया खोलने वाले लोहे के रॉड से अपने पिता दीपा मांझी की गर्दन पर वार कर दिया

 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत

गुरुआ। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा गांव में रविवार को शराब के पैसों के हिसाब को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि नाबालिग बेटे संदीप मांझी ने बस का पहिया खोलने वाले लोहे के रॉड से अपने पिता दीपा मांझी की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान बरमा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय दीपा मांझी के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दिन पहले दीपा मांझी की पत्नी ने बेटे संदीप को देसी शराब लाने के लिए पैसे दिए थे। आरोप है कि संदीप ने देसी शराब नहीं खरीदी और उन पैसों से अंग्रेजी शराब पीने लगा। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

रविवार दोपहर संदीप एक निजी स्कूल की बस का पहिया बदल रहा था। इसी दौरान उसके पिता और मां वहां पहुंचे और शराब के लिए दिए गए पैसों का हिसाब मांगने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्से में संदीप ने रॉड से पिता की गर्दन पर हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना की मूल वजह का पता लगाया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Trending News

गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
Sep 14, 2026, 2:09:00 PM
नेहा झा के बाद एक और खूबसूरत लड़की निकली तस्कर, RPF ने युवती को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
नेहा झा के बाद एक और खूबसूरत लड़की निकली तस्कर, RPF ने युवती को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Sep 14, 2026, 2:04:00 PM
 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
Sep 14, 2026, 1:21:00 PM
  नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
Sep 14, 2026, 1:06:00 PM
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
Sep 14, 2026, 12:56:00 PM
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM