पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 24 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई।

पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक

सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 24 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। साथ ही 19 सितंबर को बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान के सहरसा आगमन को लेकर भी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक वास्तु बिहार, पटुआहा स्थित संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मणीकांत सिंह के आवास पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि 24 सितंबर को पटना में होने वाले ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहरसा जिला अग्रणी रहेगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सहरसा में बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणीकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, पिछड़ा/अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजहार, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाकांत शाह सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
Sep 14, 2026, 1:21:00 PM
  नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
Sep 14, 2026, 1:06:00 PM
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
Sep 14, 2026, 12:56:00 PM
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM