हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

आज हिन्दी दिवस, गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज है। हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी हिन्दी दिवस, गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दी है और बिहारवासियों को बधाई दी है।

हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

आज हिन्दी दिवस, गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज है। हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) को अपनाया था। इसी के चलते प्रतिवर्ष इस दिन पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व स्तर पर हिंदी भाषा अंग्रेजी, मंदारिन (चाइनीज) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। इस भाषा को बोलने वालों की संख्या 609 से 610 मिलियन से भी ज्यादा है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी हिन्दी दिवस,  गणेश चतुर्थी  और हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दी है और  बिहारवासियों को बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों, विशेषकर माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द्र का संचार हो तथा बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने सभी बिहारवासियों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी सीखें, समझें एवं प्रयोग में लायें।

साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र एवं शान्तिपूर्ण सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा- सीएम

हिन्दी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है

राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बड़ा योगदान

हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान- मुख्यमंत्री

जनमानस की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है हिन्दी

बिहार में सरकारी कामकाज की भाषा है हिन्दी

कामकाज में हिन्दी को माध्यम बनाने की अपील

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी तीज की शुभकामनाएं

हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को बधाई

माताओं और बहनों को दीं विशेष शुभकामनाएं

तीज भारतीय संस्कृति और आस्था का पर्व- सीएम

महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करती हैं

श्रद्धा, प्रेम और उल्लास से पर्व मनाने की अपील

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

प्रदेश और देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

गणेश चतुर्थी पर भाईचारे की अपील

पारस्परिक प्रेम के साथ पर्व मनाने की अपील

सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की



Trending News

गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
Sep 14, 2026, 10:31:00 AM
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM