अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जामताड़ा। नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारीथोल गांव के समीप छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।

 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जामताड़ा। नाला थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नारीथोल गांव के समीप छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर को नाला थाना लाया गया है। 

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लादकर परिवहन किया जा रहा था। वाहन के कागजात और बालू परिवहन से जुड़े वैध चालान की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अजय नदी से बालू का अवैध उठाव कर ट्रैक्टर से ढुलाई की जा रही है। 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा गया। मामले में खनन विभाग को भी सूचित किया जा रहा है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अजय नदी से बालू के अवैध खनन और परिवहन का मामला पहले भी हो चुका है। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी-छिपे बालू का कारोबार जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में हर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बालू कारोबार के कारण सरकार को राजस्व की हानि हो रही है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
Sep 14, 2026, 1:21:00 PM
  नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
Sep 14, 2026, 1:06:00 PM
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
Sep 14, 2026, 12:56:00 PM
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM