पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध

पितृपक्ष मेला–2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी एवं बिहार आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन विभाग के निदेश पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी कर दिए हैं।

पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध

पटना: पितृपक्ष मेला–2026 के अवसर पर देश-विदेश से गयाजी एवं बिहार आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन विभाग के निदेश पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी कर दिए  हैं। ये पैकेज 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इन पैकेजों के माध्यम से श्रद्धालुओं को पिंडदान अनुष्ठान, धार्मिक स्थलों के दर्शन, परिवहन, आवास, भोजन, पंडा-पुजारी की सेवाएँ तथा आवश्यक पूजन सामग्री एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालु अपनी सुविधा, यात्रा अवधि और बजट के अनुरूप एक-दिवसीय तथा एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेजों का चयन कर सकते हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट https://bstdc.bihar.gov.in/Pitripaksha/ पर जा सकते हैं। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 8544418408 और 8294307690 पर भी फोन कर सकते हैं। पितृपक्ष के पाँच प्रकार के पैकेज के साथ ऑनलाइन पिंडदान पैकेज उपलब्ध हैं। 

पैकेज-ए : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–पटना 

यह एक-दिवसीय पिंडदान पैकेज है। इसमें पटना से श्रद्धालुओं का पिकअप एवं ड्रॉप, पटना शहर के 10 किलोमीटर क्षेत्र, पटना रेलवे स्टेशन अथवा पटना हवाई अड्डे से परिवहन की सुविधा शामिल है। श्रद्धालुओं के लिए सेडान अथवा हैचबैक कार उपलब्ध कराई जाएगी। इस पैकेज में पुनपुन घाट पर पिंडदान, पिंडदान शुल्क और पूजन सामग्री तथा गयाजी में फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट वृक्ष पर पिंडदान पूजा की सुविधा शामिल है। पैकेज में बजट एसी से लेकर थ्री स्टार होटल में आवासन और शाकाहारी दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पैकेज की दर होटल श्रेणी सुविधा व एक यात्री से चार यात्री की क्षमता के अनुसार ₹14,550 से शुरू होकर ₹30,650 तक है।  

पैकेज-बी : पटना–पुनपुन घाट–गयाजी–नालंदा–राजगीर–पटना

यह एक रात्रि-दो दिवसीय पिंडदान पैकेज है। इसमें पटना से पिकअप एवं ड्रॉप, पुनपुन घाट और गयाजी में पिंडदान संबंधी सेवाएँ, पूजन सामग्री, आवास तथा शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन शामिल हैं। इस पैकेज के अंतर्गत राजगीर में विश्व शांति स्तूप तथा नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण कराया जाएगा। स्मारक अथवा पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं। इस पैकेज की दर होटल श्रेणी सुविधा व एक यात्री से चार यात्री की क्षमता के अनुसार ₹18,850 से शुरू होकर ₹40,700  तक है।

पैकेज-सी : गयाजी एक-दिवसीय पिंडदान पैकेज

गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक-दिवसीय पैकेज है। इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, गयाजी हवाई अड्डे अथवा 15 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित पूजा स्थल से पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। परिवहन के लिए सेडान अथवा हैचबैक कार उपलब्ध होगी। पैकेज के अंतर्गत फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और अक्षयवट वृक्ष पर पिंडदान की व्यवस्था होगी। इसके साथ पंडाजी की सेवाएँ, पिंडदान शुल्क, पूजन सामग्री, आवास और शाकाहारी दोपहर का भोजन शामिल है। इस पैकेज की दर होटल श्रेणी सुविधा व एक यात्री से चार यात्री की क्षमता के अनुसार ₹11,250 से शुरू होकर ₹25,250  तक है।    

पैकेज-डी : गयाजी एक रात्रि-दो दिवसीय पिंडदान पैकेज

यह पैकेज विशेष रूप से देर रात, प्रातः और संध्या समय पिंडदान अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है। इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, गयाजी हवाई अड्डे अथवा पूजा स्थल से पिकअप एवं ड्रॉप, सेडान अथवा हैचबैक कार, आवास तथा शाकाहारी दोपहर और रात्रि भोजन शामिल है। इस पैकेज में फल्गु नदी पर तर्पण, विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट वृक्ष पर पिंडदान पूजा की सुविधा दी जाएगी। इस पैकेज की दर होटल श्रेणी सुविधा व एक यात्री से चार यात्री की क्षमता के अनुसार ₹16,000 से शुरू होकर ₹39,500 तक है।                 

पैकेज-ई : गयाजी–राजगीर–नालंदा एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज

यह एक रात्रि-दो दिवसीय गयाजी पिंडदान एवं पर्यटन पैकेज है। इसमें गयाजी रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे अथवा 15 किलोमीटर क्षेत्र के पूजा स्थल से पिकअप एवं ड्रॉप, परिवहन, पिंडदान संबंधी सेवाएँ, पूजन सामग्री और आवास शामिल हैं। श्रद्धालुओं को शाकाहारी नाश्ता, दोपहर का भोजन, अतिरिक्त दोपहर का भोजन तथा रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत राजगीर विश्व शांति स्तूप और नालंदा के प्राचीन अवशेषों का भ्रमण भी कराया जाएगा। स्मारक एवं पर्यटन स्थलों के प्रवेश टिकट पैकेज में शामिल नहीं हैं। इस पैकेज की दर एक यात्री से चार यात्री की क्षमता व होटल की श्रेणी के अनुसार ₹16,550 से शुरू होकर ₹32,850 तक है।    

ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्ध

जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से गयाजी नहीं आ सकते, उनके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन ई-पिंडदान पैकेज भी उपलब्ध कराया है। इसकी कुल दर ₹23,000, जीएसटी सहित निर्धारित है। ई-पिंडदान पैकेज में विष्णुपद मंदिर में पिंडदान, अक्षयवट पर पिंडदान, फल्गु नदी पर पिंडदान अथवा तर्पण, पंडित/पुरोहित की सेवाएँ, पूजन सामग्री और दक्षिणा, संपूर्ण अनुष्ठान की वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव उपलब्ध कराना शामिल हैं। पुरोहित द्वारा तीनों प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से पिंडदान अथवा तर्पण कराया जाएगा। मंत्रोच्चार, दान-दक्षिणा और पूजन सामग्री सहित अनुष्ठान की संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

Trending News

गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ता है तो मिल जाता है पैकेज: तेजस्वी
Sep 14, 2026, 2:09:00 PM
नेहा झा के बाद एक और खूबसूरत लड़की निकली तस्कर, RPF ने युवती को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
नेहा झा के बाद एक और खूबसूरत लड़की निकली तस्कर, RPF ने युवती को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
Sep 14, 2026, 2:04:00 PM
 शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
शराब के पैसों का हिसाब और उजड़ गया परिवार, बाप से भिड़ा नाबालिग बेटा, हुई मौत
Sep 14, 2026, 1:21:00 PM
  नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर सजेगा 2सी दुर्गा पूजा पंडाल, आसनसोल से आएगी प्रतिमा
Sep 14, 2026, 1:06:00 PM
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
पितृपक्ष मेला–2026 : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पिंडदान एवं ई-पिंडदान पैकेज उपलब्ध
Sep 14, 2026, 12:56:00 PM
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM