बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
सहरसा: व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे स्थापित व प्राण प्रतिष्ठित बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने मामले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काफी आक्रोश जताया है।

सहरसा: व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे स्थापित व प्राण प्रतिष्ठित बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने, धार्मिक ध्वज को उखाड़ कर तीन टुकड़ों में फेंकने तथा विरोध करने वाले संत एवं पुजारी के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं धमकी के मामले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काफी आक्रोश जताया है। साथ ही संबंधित एडीएम एवं दोषी पदाधिकारीयों के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच एवं उचित कार्रवाई करने को लेकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रणव मिश्रा, बजरंग दल जिला संयोजक मानस मिश्रा, रोहित कुमार,शशि यादव, पंकज कुमार यादव, शुभम आनंद, अर्पित रंजन, मृत्युंजय कुमार झा, निर्भय कुमार सिंह, रमन सिंह, सागर कुमार,दिवेश कुमार, अशोक झा, अधिराज सिंह, विशाल कुमार,अमन सागर,अवध कुमार,राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने जिला अधिकारी को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किये जाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि छठ घाट के सौंदर्यीकरण की आड़ में प्राण प्रतिष्ठित बजरंगबली की प्रतिमा एवं ध्वज को अपमानजनक स्थिति में हटाकर तालाब में फेंक दिया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के रिकॉर्डिंग तत्काल सुरक्षित कराया जाए ताकि घटना की वास्तविकता की निष्पक्ष जांच हो सके। साथ ही भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल प्रतिमा अथवा धार्मिक प्रतीक को हटाने से पूर्व संबंधित श्रद्धालुओं एवं धार्मिक प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर प्रक्रिया अपनाने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को देने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुजारी के साथ दुर्व्यवहार एवं धक्का देकर वहां से हटाने व जेल में डाल देने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इस गंभीर एवं संवेदनशील धार्मिक मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट













