कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू

सहरसा। कोशी क्षेत्र में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को एक साथ 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू किया गया।

कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू

सहरसा। कोशी क्षेत्र में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को एक साथ 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू किया गया। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में नई मशीनों का संचालन प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही संस्थान के डायलिसिस विभाग में मशीनों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इससे अब एक साथ 14 मरीजों का डायलिसिस किया जा सकेगा और मरीजों को पहले की अपेक्षा कम इंतजार करना पड़ेगा।

नई डायलिसिस मशीनों की स्थापना एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड के अंतर्गत एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के माध्यम से की गई है। इस अवसर पर श्री नारायण फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन रविंद्र कुमार सिंह, मुख्य ट्रस्टी कामेश्वरी कुमारी, निदेशक रोहित राठौड़, संस्थान के मैनेजर, एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के सीईओ सत्य प्रकाश, एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड मंजीत झा तथा सहरसा शाखा प्रबंधक आलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोशी क्षेत्र में किडनी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता होती है। पहले संस्थान में मात्र चार डायलिसिस मशीनें उपलब्ध थीं, जिसके कारण मरीजों का दबाव अधिक रहता था। कई बार मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए एक साथ 10 नई मशीनें स्थापित कर उनका संचालन शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि एचडीएफसी बैंक और एफएक्सबी इंडिया की यह पहल देश के पांच स्थानों पर लागू की जा रही है। इसमें सहरसा स्थित श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट का शामिल होना पूरे कोशी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

नई मशीनों के शुरू होने से सहरसा के अलावा आसपास के जिलों से आने वाले किडनी मरीजों को भी लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 


Trending News

कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
Nov 11, 2026, 5:05:00 PM
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
Nov 11, 2026, 4:38:00 PM
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
Nov 11, 2026, 4:37:00 PM
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
Nov 11, 2026, 4:29:00 PM
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
Nov 11, 2026, 4:20:00 PM
माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
Nov 11, 2026, 3:51:00 PM
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
Nov 11, 2026, 3:50:00 PM
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
Nov 11, 2026, 3:27:00 PM
माधुरी फैन पप्पू सरदार ने छठ पर निभाया भाई का फर्ज, 250 से अधिक बहनों को बांटी साड़ी, हर साल करते हैं वितरण
माधुरी फैन पप्पू सरदार ने छठ पर निभाया भाई का फर्ज, 250 से अधिक बहनों को बांटी साड़ी, हर साल करते हैं वितरण
Nov 11, 2026, 3:25:00 PM
 SIR 2026 को लेकर चुनावी कार्यों की समीक्षा, LRDC-CO को शोकॉज, निलंबन की चेतावनी
SIR 2026 को लेकर चुनावी कार्यों की समीक्षा, LRDC-CO को शोकॉज, निलंबन की चेतावनी
Nov 11, 2026, 3:10:00 PM