बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'

झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती इस बार ऐतिहासिक तरीके से मनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे लेकर एक बड़े अभियान का ऐलान कर दिया है।

बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'

रांची : झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती इस बार ऐतिहासिक तरीके से मनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे लेकर एक बड़े अभियान का ऐलान कर दिया है। बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 से 20 नवंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा साझा की है। पार्टी इस बहाने हेमंत सरकार पर भी हमलावर है और आदिवासियों के हक की बात कर रही है।

1875 में खूंटी के उलिहातु में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

15 नवंबर को देश भर में 'राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है। साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय पर्व घोषित किया था। इस बार बीजेपी ने इस दिन को खास बनाने के लिए 11 से 20 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों का ऐलान किया है। इन आयोजनों की शुरुआत 13 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से एक भव्य पदयात्रा के साथ होगी। यह पदयात्रा 14 नवंबर को खूंटी से रांची पहुंचेगी जहां बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन होगा। इसके बाद उसी दिन शहीदों की मूर्तियों की सफाई और दीपोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। 

15 नवंबर को मुख्य जयंती पर कई बड़े और भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है

आपको बता दें कि 15 नवंबर को मुख्य जयंती पर कई बड़े और भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। 18 नवंबर को भोगनाडीह में विशाल रैली और पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में जनसभा का आयोजन होगा। 19 नवंबर को पलामू में एक बड़ी जनसभा होगी।

कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए राज्य के हर जिले में प्रेस वार्ताएं की जा रही हैं

कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए राज्य के हर जिले में प्रेस वार्ताएं की जा रही हैं। साथ ही समीर उरांव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनजाति समाज को सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा। उनके गौरव और समस्याओं को कभी समझने की कोशिश नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने ही बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया और जनमन योजना की शुरुआत की।

राज्य में आदिवासियों के लिए जमीनी स्तर पर कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है - BJP

बीजेपी का साफ कहना है कि राज्य में आदिवासियों के लिए जमीनी स्तर पर कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। इसलिए इस बार जनजातीय गौरव दिवस को हर जिले में जोर-शोर से मनाकर जन-जन तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि बीजेपी का यह राजनीतिक और सांस्कृतिक अभियान सियासी गलियारों में क्या रंग लाता है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
Nov 11, 2026, 3:51:00 PM
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
Nov 11, 2026, 3:50:00 PM
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
Nov 11, 2026, 3:27:00 PM
माधुरी फैन पप्पू सरदार ने छठ पर निभाया भाई का फर्ज, 250 से अधिक बहनों को बांटी साड़ी, हर साल करते हैं वितरण
माधुरी फैन पप्पू सरदार ने छठ पर निभाया भाई का फर्ज, 250 से अधिक बहनों को बांटी साड़ी, हर साल करते हैं वितरण
Nov 11, 2026, 3:25:00 PM
 SIR 2026 को लेकर चुनावी कार्यों की समीक्षा, LRDC-CO को शोकॉज, निलंबन की चेतावनी
SIR 2026 को लेकर चुनावी कार्यों की समीक्षा, LRDC-CO को शोकॉज, निलंबन की चेतावनी
Nov 11, 2026, 3:10:00 PM
रिंग रोड पर स्कूली ऑटो से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 बच्चे घायल
रिंग रोड पर स्कूली ऑटो से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 बच्चे घायल
Nov 11, 2026, 2:52:00 PM
निशा भगत सुसाइड केस में बड़ा मोड़: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
निशा भगत सुसाइड केस में बड़ा मोड़: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश
Nov 11, 2026, 2:46:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन
शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन
Nov 11, 2026, 2:42:00 PM
'यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है' अखिलेश यादव बोले-नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी 'वोटबंदी'
'यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है' अखिलेश यादव बोले-नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी 'वोटबंदी'
Nov 11, 2026, 2:35:00 PM
तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर
तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर
Nov 11, 2026, 2:26:00 PM