तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतजामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है।

तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, बदइंतजामी, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है। कुशासन, बदहाल विधि व्यवस्था और भ्रष्टाचार सरकार और समाज के हर स्तर पर गंभीर समस्या बन गए हैं। 

बिहार में हर स्तर पर माफिया का राज कायम है - तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बुधवार को जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि बिहार में हर स्तर पर माफिया का राज कायम है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या होगी कि अपराधी पुलिसकर्मियों की हत्या कर रहे हैं और पुलिस अपनी खामियां छिपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की जान ले रही है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि उनके अनुभवहीन नेतृत्व के कारण बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य में शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अनाड़ी कार्यशैली और अकुशलता के कारण अधिकारी भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 

तेजस्वी ने कहा- बिहार की मौजूदा स्थिति राज्य के भविष्य व आम जनता के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है

उन्होंने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं का समाधान, जनसरोकार और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नौकरी-रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विधि व्यवस्था, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना का विस्तार, तकनीक और निवेश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में नहीं हैं। मुख्यमंत्री की अनुभवहीनता और नासमझी के कारण पुलिस एवं प्रशासन बेलगाम हो गए हैं व भ्रष्टाचार सारी सीमाएं पार कर चुका है। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या वोट चोरी के जरिए सत्ता में आए लोगों ने बिहार को बर्बादी के गर्त में धकेलने के लिए मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य की बागडोर सौंपी है? उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा स्थिति राज्य के भविष्य और आम जनता के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन
शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन
Nov 11, 2026, 2:42:00 PM
'यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है' अखिलेश यादव बोले-नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी 'वोटबंदी'
'यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है' अखिलेश यादव बोले-नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी 'वोटबंदी'
Nov 11, 2026, 2:35:00 PM
तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर
तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर
Nov 11, 2026, 2:26:00 PM
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिले नोट से हड़कंप
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिले नोट से हड़कंप
Nov 11, 2026, 2:19:00 PM
प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Nov 11, 2026, 2:02:00 PM
छठ महापर्व 2026 कब से शुरू? नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल जान लीजिए
छठ महापर्व 2026 कब से शुरू? नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल जान लीजिए
Nov 11, 2026, 1:47:00 PM
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
Nov 11, 2026, 1:09:00 PM
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
Nov 11, 2026, 1:02:00 PM
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
Nov 11, 2026, 12:50:00 PM
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
Nov 11, 2026, 12:31:00 PM