कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिले नोट से हड़कंप

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी मिली, जिससे तनाव पैदा हो गया। इसके बाद विमान की सघन तलाशी ली गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब फ्लाइट टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी, तब पायलट को धमकी मिली और उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। फ्लाइट को तुरंत आइसोलेशन बे (अलग जगह) में ले जाया गया और सुरक्षा कर्मियों ने विमान के अंदर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इस मामले पर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे और यह टेक-ऑफ का इंतजार कर रही थी, तभी पायलट को धमकी के बारे में पता चला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के टॉयलेट में एक नोट मिला था, जिसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी।

एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए पायलट ने विमान को आइसोलेशन बे में पहुंचा दिया। विमान में सवार यात्रियों को भी बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस घटना से यात्री काफी डरे हुए थे और उनके चेहरों पर साफ घबराहट देखी जा सकती थी।

पिछले महीने के आखिर में कोलकाता एयरपोर्ट पर लगातार दो बार बम की झूठी धमकियां मिलीं। 23 अक्टूबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर टिश्यू पेपर पर लिखी हुई बम की एक धमकी मिली। इसके बाद, 24 अक्टूबर को थाईलैंड के फुकेत से कोलकाता आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के वॉशरूम के शीशे पर बम की धमकी लिखी मिली, जिसके चलते विमान की सघन सुरक्षा जांच की गई। हालांकि, दोनों ही मामलों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और ये धमकियां झूठी साबित हुईं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा, बोले- कल शाम तक सभी शिक्षकों के खाते में पहुंच जाएगा वेतन

Nov 11, 2026, 2:42:00 PM
'यूपी में अब लड़ाई 95-5 की है' अखिलेश यादव बोले-नोटबंदी भाजपा के लिए साबित होगी 'वोटबंदी'

Nov 11, 2026, 2:35:00 PM
तेजस्वी का निशाना, कहा- NDA सरकार में माफिया का राज, बिहार में वित्तीय अराजकता व प्रशासनिक कुव्यवस्था का दौर

Nov 11, 2026, 2:26:00 PM
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिले नोट से हड़कंप
कोलकाता एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिले नोट से हड़कंप
Nov 11, 2026, 2:19:00 PM
प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Nov 11, 2026, 2:02:00 PM
छठ महापर्व 2026 कब से शुरू? नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल जान लीजिए

Nov 11, 2026, 1:47:00 PM
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला

Nov 11, 2026, 1:09:00 PM
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता

Nov 11, 2026, 1:02:00 PM
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा

Nov 11, 2026, 12:50:00 PM
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान

Nov 11, 2026, 12:31:00 PM