प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर को वैशाली आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास और करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

हाजीपुर (वैशाली) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर को वैशाली आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन, इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास और करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। वैशाली में बैठक के दौरान आज बिहार बीजेपी प्रभारी हरीश द्विवेदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री दीपक प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।

NDA के पांचों घटक दलों के नेता, मंत्री व विधायक एकजुट होकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित एनडीए के पांचों घटक दलों के नेता, मंत्री और विधायक एकजुट होकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य देते हुए कई दिशा-निर्देश दिए गए। 

छठ पूजा के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली की धरती पर आगमन होने जा रहा है - केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

बैठक के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छठ पूजा के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली की धरती पर आगमन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरा वैशाली जिला उत्साहित है और एनडीए के सभी पांचों घटक दल मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।

हाजीपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे को लेकर NDA की बड़ी तैयारी, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Nov 11, 2026, 2:02:00 PM
छठ महापर्व 2026 कब से शुरू? नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल जान लीजिए
छठ महापर्व 2026 कब से शुरू? नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल जान लीजिए
Nov 11, 2026, 1:47:00 PM
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
Nov 11, 2026, 1:09:00 PM
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
Nov 11, 2026, 1:02:00 PM
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
Nov 11, 2026, 12:50:00 PM
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
Nov 11, 2026, 12:31:00 PM
भोरे सिसई कल्याणपुर चोरी मामला: 7 दिनों में खुलासा न होने पर माले ने पुलिस को दी चेतावनी
भोरे सिसई कल्याणपुर चोरी मामला: 7 दिनों में खुलासा न होने पर माले ने पुलिस को दी चेतावनी
Nov 11, 2026, 12:04:00 PM
यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
Nov 11, 2026, 11:39:00 AM
भाई दूज भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: PM मोदी-गृह मंत्री, CM सम्राट समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाई दूज भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: PM मोदी-गृह मंत्री, CM सम्राट समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Nov 11, 2026, 11:34:00 AM
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
Nov 11, 2026, 11:15:00 AM