'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्रतिक्रिया दी है।

'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला

पटना। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी ने देश को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब किताब के माध्यम से कांग्रेस अपनी बात लोगों के सामने रखने और उन्हें अपनी विचारधारा समझाने की कोशिश कर रही है।

रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया है, उसके लिए उनका नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है। उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से उनके राजनीतिक कार्यकाल को लेकर सवाल भी उठाए।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अभियान की घोषणा पर भी रामकृपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई सिद्धांत। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने पंजाब की आप सरकार और कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

सोनिया गांधी की पुस्तक में इंडी गठबंधन की बैठक और नीतीश कुमार के उल्लेख पर राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि गठबंधन नीतीश कुमार पर जताए गए भरोसे की नींव पर बना था। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने बंगाल, दिल्ली, लखनऊ और भुवनेश्वर सहित कई जगहों पर जाकर विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था। उन्होंने गठबंधन की शुरुआती बैठक में कांग्रेस के कुछ नेताओं के व्यवहार और टिप्पणियों को अनुचित बताया था।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'राष्ट्र प्रथम' सिद्धांत और आरएसएस के मूल्यों पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को सोनिया गांधी या कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी सरावगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ओवैसी पर धार्मिक कट्टरता और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को योग्यता और जनसेवा के आधार पर आगे बढ़ने का समान अवसर देता है।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि इस बहुचर्चित किताब से लोगों की उम्मीदें अब पूरी तरह खत्म होती दिख रही हैं। लोगों को उम्मीद थी कि सोनिया गांधी, जो इंदिरा गांधी की बहू हैं, राजीव गांधी की पत्नी हैं और कांग्रेस की सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत में एक लंबा समय बिताया है, वे देश और दुनिया को कई ऐसी बातों से परिचित कराएंगी जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
'कांग्रेस ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, अब दे रहीं सफाई' सोनिया गांधी की किताब पर NDA का बड़ा हमला
Nov 11, 2026, 1:09:00 PM
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
नितिन नवीन ने मनाया भाई दूज का त्योहार, कहा- अटूट है भाई-बहन का रिश्ता
Nov 11, 2026, 1:02:00 PM
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
सोनिया गांधी की किताब में नीतीश पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, कांग्रेस पर खूब बरसे संजय झा
Nov 11, 2026, 12:50:00 PM
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
रणबीर कपूर ने खोला अमिताभ बच्चन के घर का राज, साई पल्लवी भी रह गईं हैरान
Nov 11, 2026, 12:31:00 PM
भोरे सिसई कल्याणपुर चोरी मामला: 7 दिनों में खुलासा न होने पर माले ने पुलिस को दी चेतावनी
भोरे सिसई कल्याणपुर चोरी मामला: 7 दिनों में खुलासा न होने पर माले ने पुलिस को दी चेतावनी
Nov 11, 2026, 12:04:00 PM
यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
Nov 11, 2026, 11:39:00 AM
भाई दूज भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: PM मोदी-गृह मंत्री, CM सम्राट समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाई दूज भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक: PM मोदी-गृह मंत्री, CM सम्राट समेत अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Nov 11, 2026, 11:34:00 AM
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
Nov 11, 2026, 11:15:00 AM
IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी
IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी
Nov 11, 2026, 11:02:00 AM
मुंबई से गिरफ्तार टॉप माओवादी संजय गोदराम भेजा गया जेल, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी
मुंबई से गिरफ्तार टॉप माओवादी संजय गोदराम भेजा गया जेल, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी
Nov 11, 2026, 10:53:00 AM