IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2027 से पहले एक बड़े प्लेयर ट्रेड में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली पूरी कर ली है।

IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2027 से पहले एक बड़े प्लेयर ट्रेड में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली पूरी कर ली है। पिछले सीजन एमआई के कप्तान रहे हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में चले जाएंगे, जबकि टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई में शामिल होंगे। पंड्या पंजाब में 18 करोड़ रुपए की फीस पर शामिल होंगे जो उनकी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि अर्शदीप एमआई में 18 करोड़ रुपए में शामिल होंगे।

17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले एमआई के साथ हार्दिक की सर्विस लेने की रेस में दूसरों से आगे निकल गया था

आईएएनएस ने बताया था कि 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले एमआई के साथ हार्दिक की सर्विस लेने की रेस में दूसरों से आगे निकल गया था, क्योंकि पिछले हफ्ते ट्रेड डील के लिए पेपरवर्क पूरा हो गया था। पंड्या के ट्रेड ने एमआई के साथ उनके दूसरे कार्यकाल को खत्म कर दिया है। 2015 में पहली बार एमआई में शामिल होने के बाद, पंड्या लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बन गए, जिन्होंने 2015 और 2017 में टीम के खिताब जीतने वाले कैंपेन के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। 

अर्शदीप सिंह 8 सीजन के बाद पंजाब से मुंबई में जा रहे हैं

एमआई के साथ सात सीजन के बाद, पंड्या आईपीएल 2022 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) में चले गए और कप्तान के तौर पर पहले सीजन में ही टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में जीटी 2023 का फाइनल भी खेली थी। हार्दिक 2024 में एमआई में कप्तान के तौर पर लौटे थे। हार्दिक के आईपीएल करियर पर गौर करें तो 162 मैचों में उन्होंने 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह आठ सीजन के बाद पंजाब से मुंबई में जा रहे हैं। अर्शदीप ने 2019 में पंजाब किंग्स से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अर्शदीप लीग में बाएं हाथ के श्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में एक हैं। वह 96 मैचों में 111 विकेट ले चुके हैं और पंजाब के सफलतम गेंदबाज हैं। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
छठ पूजा को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश, अब हाई कोर्ट और संबंधित कोर्ट भी 16 नवंबर को रहेगा बंद
Nov 11, 2026, 11:15:00 AM
IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी
IPL-2027 : MI और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी
Nov 11, 2026, 11:02:00 AM
मुंबई से गिरफ्तार टॉप माओवादी संजय गोदराम भेजा गया जेल, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी
मुंबई से गिरफ्तार टॉप माओवादी संजय गोदराम भेजा गया जेल, रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी
Nov 11, 2026, 10:53:00 AM
बिहार के 31 जिलों में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, लगभग 1.56 करोड़ बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
बिहार के 31 जिलों में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, लगभग 1.56 करोड़ बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
Nov 11, 2026, 10:08:00 AM
मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार
मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार
Nov 11, 2026, 9:59:00 AM
Whatsapp की बड़ी योजना : AI, डिजिटल पेमेंट और बेहतर मैसेजिंग की तैयारी
Whatsapp की बड़ी योजना : AI, डिजिटल पेमेंट और बेहतर मैसेजिंग की तैयारी
Nov 11, 2026, 9:50:00 AM
IPS विवाद में नया मोड़ : पत्नी पूजा व धनवंत सिंह समेत 7 लोगों पर केस, अब कानूनी शिकंजे में परिवार और करीबी!
IPS विवाद में नया मोड़ : पत्नी पूजा व धनवंत सिंह समेत 7 लोगों पर केस, अब कानूनी शिकंजे में परिवार और करीबी!
Nov 11, 2026, 9:43:00 AM
बिहटा में हत्या से सनसनी, घर में घुसकर युवक के सिर में मारी गोली
बिहटा में हत्या से सनसनी, घर में घुसकर युवक के सिर में मारी गोली
Nov 11, 2026, 9:37:00 AM
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भारत-अमेरिका एक साथ,  छेड़ा संयुक्त अभियान
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भारत-अमेरिका एक साथ, छेड़ा संयुक्त अभियान
Nov 11, 2026, 9:27:00 AM
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
Nov 11, 2026, 9:18:00 AM