मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 1,142.03 अंक या 1.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,248.68 और निफ्टी 293.15 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,337.80 पर था।

मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 1,142.03 अंक या 1.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,248.68 और निफ्टी 293.15 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,337.80 पर था। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी बढ़त के साथ खुले। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 403.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,426.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 133.25 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,318.30 पर था। 

सेंसेक्स पैक में सभी 30 शेयर हरे निशान में थे

सेंसेक्स पैक में सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, बीईएल, इंडिगो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और एक्सिसस बैंक टॉप गेनर्स थे। सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी एनर्जी सबसे अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। 

वैश्विक बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था,टोक्यो, ताइपे, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे

वैश्विक बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, ताइपे, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। शंघाई, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.30 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में था। जानकारों ने कहा कि इस महीने के केवल छह ट्रेडिंग दिनों में निफ्टी में 8.6 प्रतिशत की तेजी आई है। इस तेजी का मुख्य कारण एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) द्वारा इस महीने अब तक की गई 53,170 करोड़ रुपए की भारी खरीदारी है। बाजार के माहौल में यह बड़ा बदलाव, वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों और एआई ट्रेड के कमजोर पड़ने की वजह से आया है। 

उम्मीद से बेहतर रहे दूसरी तिमाही के नतीजों से मिला है

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस तेजी को असली आधार, उम्मीद से बेहतर रहे दूसरी तिमाही के नतीजों से मिला है। दूसरी तिमाही में निफ्टी की कमाई में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले 12 तिमाहियों में सबसे अधिक है। इससे निफ्टी 50 का फॉरवर्ड पीई (प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो) भी उचित स्तर पर आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार के लिए बने इस नए अनुकूल माहौल को देखते हुए, एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की संभावना है। इससे बैंकिंग/फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स, और चुनिंदा ऑटो व फार्मा कंपनियों के प्रमुख शेयरों को मजबूती मिलेगी। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

बिहार के 31 जिलों में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, लगभग 1.56 करोड़ बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
बिहार के 31 जिलों में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, लगभग 1.56 करोड़ बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
Nov 11, 2026, 10:08:00 AM
मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार
मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निफ्टी 25 हजार के पार
Nov 11, 2026, 9:59:00 AM
Whatsapp की बड़ी योजना : AI, डिजिटल पेमेंट और बेहतर मैसेजिंग की तैयारी
Whatsapp की बड़ी योजना : AI, डिजिटल पेमेंट और बेहतर मैसेजिंग की तैयारी
Nov 11, 2026, 9:50:00 AM
IPS विवाद में नया मोड़ : पत्नी पूजा व धनवंत सिंह समेत 7 लोगों पर केस, अब कानूनी शिकंजे में परिवार और करीबी!
IPS विवाद में नया मोड़ : पत्नी पूजा व धनवंत सिंह समेत 7 लोगों पर केस, अब कानूनी शिकंजे में परिवार और करीबी!
Nov 11, 2026, 9:43:00 AM
बिहटा में हत्या से सनसनी, घर में घुसकर युवक के सिर में मारी गोली
बिहटा में हत्या से सनसनी, घर में घुसकर युवक के सिर में मारी गोली
Nov 11, 2026, 9:37:00 AM
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भारत-अमेरिका एक साथ,  छेड़ा संयुक्त अभियान
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ भारत-अमेरिका एक साथ, छेड़ा संयुक्त अभियान
Nov 11, 2026, 9:27:00 AM
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
Nov 11, 2026, 9:18:00 AM
सदर अंचल के कर्मियों की मिलीभगत से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रज्ञा केंद्रों में मनमानी, जाति-आवास के नाम पर 10 हजार वसूली का दावा
सदर अंचल के कर्मियों की मिलीभगत से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रज्ञा केंद्रों में मनमानी, जाति-आवास के नाम पर 10 हजार वसूली का दावा
Nov 11, 2026, 8:59:00 AM
छठ महापर्व से पहले प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नून नदी घाट की बदहाली पर भड़के लोग
छठ महापर्व से पहले प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नून नदी घाट की बदहाली पर भड़के लोग
Nov 11, 2026, 8:44:00 AM
महुआ में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ व फायरिंग, महिला समेत 2 को लगी गोली
महुआ में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ व फायरिंग, महिला समेत 2 को लगी गोली
Nov 11, 2026, 8:36:00 AM