छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

शेखपुरा:-आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण देखकर विधायक काफी खुश नजर आए।
इस दौरान विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाटों का बेहतर तरीके से रंग-रोगन कराया गया है। घाट काफी सुंदर और आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्था के इस महापर्व को लेकर छठ व्रतियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। नगर परिषद की ओर से छठ पूजा को लेकर बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विधायक ने नगर परिषद द्वारा की गई तैयारियों की सराहना करते हुए संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोगों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इस दौरान रतोंइया छठ घाट पर लगभग 18 से 20 हजार के संख्या में छठ व्रती आते है। इस दौरान नगर परिषद के नगर पदाधिकारी विनय कुमार एवं वार्ड पार्षद दीपक बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शेखपुरा से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट













