गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम

जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक गोपालगंज सर्किट हाऊस के सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में 24 नवम्बर 2026 को सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता हेतु तैयारी बैठक हुई।

गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम

गोपालगंज:  जनता दल यूनाइटेड की जिला कार्यकारिणी की बैठक गोपालगंज सर्किट हाऊस के सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल की अध्यक्षता में 24 नवम्बर 2026 को सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की सफलता हेतु तैयारी बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम प्रभारी अजीत कुमार निराला, सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, बरौली के विधायक मंजीत कुमार सिंह, हथुआ के  विधायक रामसेवक सिंह सहित जद(यू०)  जिला कमिटी के पदाधिका पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य, सहित प्रमुख साथी  शामिल थे।

जिला कार्यक्रम प्रभारी अजीत कुमार निराला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 24 नवंबर को सुशासन दिवस-नीतीश संवाद का कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित हो रहा है। गोपालगंज में जिला स्तर पर इसकी तैयारी और सफलता को लेकर बैठक की जा रही है। पूरे बिहार में जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 20 वर्ष में किए जा रहे कार्यों एवं नीतीश कुमार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी एवं 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद की सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है और सभी कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को पंचायत एवं प्रखंड में बैठक कर जिला में नीतीश संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण देना है।

सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने बताया कि आगामी 24 नवंबर को  शहर के अंबेडकर भवन में सुशासन दिवस -नीतीश संवाद का कार्यक्रम होगा जिसमें पूरे गोपालगंज से दस हजार पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी होगी इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लग जाना है एवं नीतीश कुमार के कार्यकाल एवं उपलब्धियां को जन-जन तक बताना है।

बरौली विधानसभा के विधायक मंजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बीस वर्षों में जो सुशासन स्थापित किया गया है वो राज्य एवं देश के लिए नजीर है,बिहार को जंगलराज से मूर्ति दिलाकर भयमुक्त एवं कानून का राज स्थापित किया, 24 नवंबर को नीतीश संवाद को ऐतिहासिक और सफल बनाना है।

वहीं हथुआ विधायक रामसेवक सिंह ने कहा कि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरूष हैं महिलाओं के उत्थान एवं उनके जीवन यापन के लिए जीविका समूह का गठन किया,शराबबंदी की,पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी एवं 125 यूनिट बिजली फ्री किया,जिसका लाभ आज सभी को मिल रहा है,24 नवंबर को अंबेडकर भवन में महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी होगी एवं यह कार्यक्रम सफल होगा।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों,प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के सभी जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर गांव से पंचायत, प्रखंड स्तर पर बैठक कर  कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 नवंबर से 19नवंबर तक पंचायत स्तर पर एवं 19 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रखंड स्तर पर बैठक कर नीतीश संवाद के कार्यक्रम की सफलता हेतु बैठक करनी है और 24 नवंबर को नीतीश संवाद अंबेडकर भवन में शामिल होकर सफल बनाना है।

मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,मनोज तिवारी, जिला प्रवक्ता अभय पांडेय,जिला महासचिव हसीब अख्तर खान,राज्य परिषद सदस्य ललन मांझी, अरविंद पटेल,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधेश्याम सहनी, विनोद कुमार तिवारी, डा ए के तिवारी , मिथिलेश राय, हसीब अख्तर खान, परवेज आलम खान, परवेज हसन,प्रखंड अध्यक्ष मो.तौहीद,योगेश प्रसाद,नंदलाल मौर्य, उमेश कुशवाहा,संतोष दास,प्रभात कुंवर,  प्रभात कुमार,  साहेब जाद अली, मुना कूवर,छात्र जदयू जिलाध्यक्ष राजा कुमार अनिश, अजय तिवारी,  आनन्द बिहारी श्रीवास्तव, रामशिष् सिंह, रीता देवी, शशि भूषण प्रसाद, लालबाबू राम, उमेश कुशवाहा, विकास तिवारी, सहित , सैकड़ो जदयू नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।

गोपालगंज से कुमार अजय रिपोर्ट

Trending News

गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
Nov 11, 2026, 5:39:00 PM
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
Nov 11, 2026, 5:23:00 PM
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
Nov 11, 2026, 5:05:00 PM
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
Nov 11, 2026, 4:38:00 PM
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
Nov 11, 2026, 4:37:00 PM
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
Nov 11, 2026, 4:29:00 PM
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
Nov 11, 2026, 4:20:00 PM
माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, झारखंड-बिहार में ₹13 लाख का इनाम
Nov 11, 2026, 3:51:00 PM
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
बिरसा मुंडा 151वीं जयंती : BJP का बड़ा ऐलान, 11 से 20 नवंबर तक 'जनजातीय गौरव दिवस'
Nov 11, 2026, 3:50:00 PM
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
ICC Test Ranking: रहमत शाह ने रचा इतिहास, पहले अफगान खिलाड़ी बने, गिल को छोड़ा पीछे
Nov 11, 2026, 3:27:00 PM