झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Ranchi: साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका लगा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बरहेट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मरांडी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। 

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से जनता का मोहभंग होता जा रहा है। सरकार की नीतियों और कार्यशैली से निराश होकर अब लोग बदलाव की उम्मीद में भाजपा से जुड़ रहे हैं। इसकी झलक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट में भी दिखने लगी है। बरहेट में झामुमो का किला दरकना शुरू हो गया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी का अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना इसी बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है।

मरांडी ने कहा कि इस सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। पुलिस प्रशासन सरकार का टूल्स बनकर काम कर रही है। आम लोगों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा किया जा रहा है। उन्होंने साहिबगंज जिले के बैसभीठा गांव निवासी, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता जगन मुर्मू को गांव के ही प्रामाणिक मुर्मू द्वारा कथित रूप से झूठे और मनगढ़ंत मुकदमे में फँसाकर जेल भेजने को दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बतलाया। कहा कि लोकतंत्र में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। भाजपा जनता की लड़ाई पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। 

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि वे पार्टी नहीं बनें। मरांडी ने इलाके के थानेदार, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार अपनी हरकतों से बाज आ जाएं और लोगों पर झूठा करना बंद कीजिए, नहीं तो साहेबगंज में जेल जाने वाले का तांता लग जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार विस्तारित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। राजा राम मरांडी सहित भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों का पार्टी स्वागत करती है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ झारखंड के विकास एवं जनजातीय समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। नए लोगों के अनुभव और ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। 

वहीं मौके पर राजा राम मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में लंबे समय तक काम करने के बाद अब उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और जनहित के मुद्दों से भटक गई है। हेमंत सोरेन सरकार से जनता का मोहभंग होता जा रहा है। राज्य में आदिवासी समाज सहित आम जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा को मजबूत करने तथा झारखंड की जनता की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मिलन समारोह में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक  लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, सिद्धो कान्हो के वंशज मंडल मुर्मू, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Trending News

झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Nov 11, 2026, 6:38:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
Nov 11, 2026, 6:21:00 PM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 11, 2026, 5:57:00 PM
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
Nov 11, 2026, 5:39:00 PM
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
Nov 11, 2026, 5:23:00 PM
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
Nov 11, 2026, 5:05:00 PM
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
PM मोदी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे देश को संबोधित
Nov 11, 2026, 4:38:00 PM
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात, 17 से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’
Nov 11, 2026, 4:37:00 PM
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
अन्ना हजारे ने कहा- न कांग्रेस से न भाजपा से मतलब, मेरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित
Nov 11, 2026, 4:29:00 PM
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
'महारानी 5' का प्रोमो रिलीज, रानी भारती इस बार बेटे की हत्या का लेंगी बदला, रिलीज डेट आउट
Nov 11, 2026, 4:20:00 PM