बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मालचौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने के मामले में मुखिया प्रतिनिधि ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप,  मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज/भोरे: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मालचौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारा बनवाए जा रहे विवाह भवन निर्माण कार्य में ढाई लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में भोरे पुलिस ने भाजपा नेता सहित दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष प्रजापति ने आरोप लगाया है कि वह बीते 6 नवंबर को पंचायत के मालचौर जा रहे थे. जैसे ही वह अपनी बाइक से मालचौर पहुंचे इस बीच भूरी थाना इलाके के भानपुर गांव निवासी इंद्रजीत भगत के पुत्र संतोष कुशवाहा और दो अन्य लोगों ने उनकी बाइक रोक दी और विवाह भवन बनवाने के एवज में उन्होंने 5% कमिशन की मांग की. शिकायत में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों द्वारा ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर करवाकर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को एक फर्जी आवेदन सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य निर्माण कार्य में बाधा डालना था।

इस पूरे मामले में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि विवाह भवन बनवाने को लेकर सिर्फ स्थल चेंज करने के लिए मुखिया प्रतिनिधि को कहा गया था. ग्रामीण यह चाहते थे कि विवाह भवन पंचायत सरकार भवन के समीप बने. लेकिन मुखिया प्रतिनिधि मालचौर स्कूल के बगल में बनवाने पर अडिग थे. इसी को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री के पास पत्राचार किया गया था. रंगदारी का मामला पूरी तरह से निराधार है.

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने मुखिया प्रतिनिधि के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।और इस पूरे प्रकरण की हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है।

 गोपालगंज/भोरे से कुमार मंजेश की रिपोर्ट 

Trending News

बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप,  मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Nov 11, 2026, 7:50:00 PM
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
Nov 11, 2026, 7:35:00 PM
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
Nov 11, 2026, 7:22:00 PM
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Nov 11, 2026, 7:00:00 PM
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Nov 11, 2026, 6:38:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
Nov 11, 2026, 6:21:00 PM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 11, 2026, 5:57:00 PM
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
Nov 11, 2026, 5:39:00 PM
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
Nov 11, 2026, 5:23:00 PM
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
Nov 11, 2026, 5:05:00 PM