कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम

बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण नदी कटाव ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लगातार तेज धारा के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है और कई घर कटाव के मुहाने पर आ गए हैं।

कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम

बिथान (समस्तीपुर): बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण नदी कटाव ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लगातार तेज धारा के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है और कई घर कटाव के मुहाने पर आ गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनपुर के विधायक राज कुमार राय  स्वयं कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कटाव की भयावह स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मौके से ही अधिकारियों को लगाई फटकार

विधायक राजकुमार राय ने कटाव स्थल से ही बिहार सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों तथा अभियंता प्रमुख से दूरभाष पर संपर्क साधा। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए अतिशीघ्र युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य, बोल्डर पिचिंग और फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कराने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि "जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा

विधायक के इस त्वरित और संवेदनशील पहल के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उम्मीद का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक जी ने हमेशा सुख-दुख में साथ दिया है और इस बार भी उन्होंने मौके पर आकर हमें भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, भव्य शोभायात्रा के साथ 11 दिवसीय आयोजन का शुभारंभ
Sep 14, 2026, 12:49:00 PM
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
पटना में लोजपा-रामविलास का बड़ा कार्यक्रम, चिराग के नेताओं की बड़ी बैठक
Sep 14, 2026, 12:32:00 PM
 अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sep 14, 2026, 12:16:00 PM
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
हरितालिका तीज आज, व्रत के दिन क्या करें ? शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, सामग्री, आरती तक सबकुछ नोट कर लें
Sep 14, 2026, 11:57:00 AM
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरेंगे पत्रकार, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Sep 14, 2026, 11:36:00 AM
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिन्दी दिवस: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
Sep 14, 2026, 11:09:00 AM
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
PM मोदी के 25 साल पूरे, एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 14 कार्यक्रमों की हुई घोषणा
Sep 14, 2026, 10:44:00 AM
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, मौके पर पहुंचे हसनपुर विधायक, दिया अल्टीमेटम
Sep 14, 2026, 10:31:00 AM
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
अध्यापन के साथ शोध और नवाचार को कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाएं : उच्च शिक्षा मंत्री
Sep 13, 2026, 8:20:00 PM
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
दो दिन पहले मनाया था बेटे का जन्मदिन, अब फांसी से लटका मिला शव
Sep 13, 2026, 8:13:00 PM