उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के कड़े निर्देशानुसार जिले में सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान के तहत प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है।

उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के कड़े निर्देशानुसार जिले में सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान के तहत प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को पुलिस तथा प्रशासन के द्वारा विफल कर दिया गया।  

बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा सीमेंटेड शीट की बाउंड्री वॉल खड़ी कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था (जिसमें गणेश यादव नामक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है)। प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर तुरंत निर्माण को हटवाया और स्थल से एक स्कूटी जब्त की है, जिस पर एफआईआर करने की प्रक्रिया की जा रही है।

उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में सदर अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार तथा धनसार थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अंचल अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की सरकारी जमीन की अविलंब मापी कराई जाएगी ताकि स्पष्ट सीमांकन कर आवश्यक सरकारी योजनाओं का निर्माण कराया जा सके।  

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को चिह्नित कर अतिक्रमण वाद के तहत नोटिस जारी किया जाएगा और भूमि को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।  

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीन पर काबिज लोग स्वतः अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन तथा पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट 

Trending News

रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 6:54:00 PM
 गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Nov 02, 2026, 6:46:00 PM
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
Nov 02, 2026, 6:39:00 PM
उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल
उपायुक्त-SSP के निर्देश पर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल
Nov 02, 2026, 6:32:00 PM
छठ महापर्व 2026: तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
छठ महापर्व 2026: तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
Nov 02, 2026, 6:29:00 PM
डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएसपी का जल्द होगा अपने भवन में कार्यालय, डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Nov 02, 2026, 6:17:00 PM