रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल

कभी देश के मोबाइल फोन बाजार में अपनी जबरदस्त उपस्थिति को दर्शाने वाली मोबाइल कंपनी कार्बन ने फिर मोबाइल फोन बाजार में अपनी वापसी की है।

रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल

कभी देश के मोबाइल फोन बाजार में अपनी जबरदस्त उपस्थिति को दर्शाने वाली मोबाइल कंपनी कार्बन ने फिर मोबाइल फोन बाजार में अपनी वापसी की है। इस बार कंपनी ने रेबल सीरीज के नाम से अपने मोबाइल फोन के मॉडल को बाजर में लॉन्च किया है।

कार्बन ने भारत के स्मार्टफोन मार्केट में वापसी कर ली है। सोमवार को कंपनी ने रेबल सीरीज की घोषणा करते हुए अपने दो नए स्मार्टफोन- Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च किया। ये दोनों ही स्मार्टफोन 4G हैं। इनकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Karbonn Rebel 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में उतरेगी और Karbonn Rebel 5G लॉन्च कर सकती है। इन मॉडल्स को एमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

अभी तक की जानकारी के अनुसार Karbonn Rebel की एमआरपी 14,999 रुपये है। जबकि इसके लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये रखे गए हैं। इन फोन में एक हजार रूपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। डिस्कॉउंट के बाद इसकी कीमत 10,999 रुपये हो जाती है। वहीं, Karbonn Rebel Pro की एमआरपी 14,999 रुपये है। इसके लॉन्च प्राइस 12,499 रुपये हैं। इस फोन पर भी एक हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी अप्लाई कर दिया जाए तो दाम 11,499 रुपये रह जाते हैं।

Karbonn Rebel में 6.75 इंच का HD+ है। जबकि यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में 50MP का AI कैमरा दिया गया है। जबकि मीडियाटेक G81 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है और 4G है। फोन में 7000mAh की बैटरी है। हालांकि रैम-स्टोरेज और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आयी है। वहीं Karbonn Rebel Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 64MP का डुअल कैमरा है। इस फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन में भी MediaTek G81 प्रोसेसर है और 4G नेटवर्क तक सपोर्ट करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Trending News

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
Nov 02, 2026, 8:04:00 PM
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
Nov 02, 2026, 8:00:00 PM
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
Nov 02, 2026, 7:58:00 PM
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM