दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

पलामू: दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चेनपुर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

पलामू: दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज चेनपुर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, ललिता कुमारी एवं अभय शंकर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं पैकेजिंग में उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की गयी।जांच के दौरान अखाद्य रंगों के उपयोग एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने अखाद्य रंगों से तैयार मिठाइयों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मौके पर ही लगभग 30 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई।

शाहपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बासी समोसे, लड्डू एवं तैयार मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्री तथा एक्सपायर्ड पेय पदार्थ पाए गए। वहीं, अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस, स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटने जैसी कमियां भी सामने आईं। स्वीट पैलेस, महावीर मंदिर चौक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि दीपावली के दौरान मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों के उपयोग अथवा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
Nov 02, 2026, 8:04:00 PM
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
Nov 02, 2026, 8:00:00 PM
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
Nov 02, 2026, 7:58:00 PM
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM