नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों के पास से कुल 64 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 4.93 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 530 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। 

पुलिस को एक नवंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है।  इसके बाद पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रात करीब आठ बजे छापेमारी की।

इस दौरान शेड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मनमीत सिंह के पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 2.82 ग्राम है, और 310 रुपये नकद बरामद किए गए।

वहीं, आनंद राज विद्यार्थी के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 2.11 ग्राम है, और 220 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने कुल 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश

Nov 02, 2026, 8:04:00 PM
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर

Nov 02, 2026, 8:00:00 PM
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित

Nov 02, 2026, 7:58:00 PM
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक

Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...

Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल

Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Nov 02, 2026, 7:07:00 PM