31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना में तैनात एएसआई चंदन कुमार को 31 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

बेगूसराय: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का दावा करने वाले सरकारी सिस्टम पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना में तैनात एएसआई चंदन कुमार को 31 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए साहेबपुर कमाल थाना में तैनात एएसआई चंदन कुमार को कथित तौर पर 31 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की इस बड़ी कार्रवाई की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों का कहना है कि थाने में फरियाद लेकर पहुंचने वाले व्यक्ति को पहले से ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी काम के बदले रिश्वत मांगे जाने के आरोप सामने आते हैं, तो यह जनता के भरोसे को कमजोर करने वाला मामला है।

अब जिलेवीसियो के नजर में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ रंगेहाथ गिरफ्तारी तक सीमित रहेगी, या फिर पूरे मामले की गहराई से जांच कर यह भी पता लगाया जाएगा कि रिश्वतखोरी का यह खेल कहीं किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थानों और सरकारी कार्यालयों में भी हलचल तेज होने की चर्चा है। लोगों की निगाहें अब आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

सरकार और प्रशासन लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते रहे हैं। लेकिन समय-समय पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि साहेबपुर कमाल थाना के एएसआई की गिरफ्तारी के बाद विभाग क्या ठोस कदम उठाता है? फिलहाल, 31 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट


Trending News

विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का दौरा, लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश
Nov 02, 2026, 8:04:00 PM
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
नशामुक्ति अभियान को लेकर एक्शन में DM, अफसरों को निर्देश-जमीन पर दिखना चाहिए असर
Nov 02, 2026, 8:00:00 PM
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
पीएम विश्वकर्मा योजना: लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर कार्यक्रम आयोजित
Nov 02, 2026, 7:58:00 PM
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM