गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुरथिया गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अजीत मिश्रा की गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की मां ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया।

 गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विजयीपुर/गोपालगंज। गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुरथिया गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अजीत मिश्रा की गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की मां ने उसके दो दोस्तों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में गोरखपुर के शाहपुर थाने में अनुज निषाद और आर्यन थापा, पिता अज्ञात, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत मिश्रा अपनी मां रेनू मिश्रा और पिता विजय मिश्रा के साथ गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सरस्वतीपुरम लेन नंबर-1 में रहता था। मां रेनू मिश्रा की ओर से थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को अजीत अपने दो दोस्तों अनुज निषाद और आर्यन थापा के साथ आर्यन के घर पार्टी करने गया था।

आरोप है कि अगले दिन सुबह दोनों दोस्तों ने फोन कर अजीत की मां को बताया कि उनका बेटा घायल हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मृतक की मां ने शाहपुर थाने में लिखित शिकायत देकर दोनों दोस्तों पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अनुज निषाद और आर्यन थापा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्टी के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि 20 वर्षीय अजीत की जान चली गई? युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

विजयीपुर/गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
भोरे में कोचिंग के बाहर से उचक्के उड़ा ले गए छात्र की बाइक
Nov 02, 2026, 7:53:00 PM
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
31 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआइ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Nov 02, 2026, 7:48:00 PM
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
गोपालगंज में स्पीडी ट्रायल का असर: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त मुकुल को 3 साल की सजा, जुर्माना भी...
Nov 02, 2026, 7:42:00 PM
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
रेबल सीरीज के साथ कार्बन ने की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, लांच किए कई मॉडल
Nov 02, 2026, 7:34:00 PM
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 7:32:00 PM
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का हल्ला बोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Nov 02, 2026, 7:20:00 PM
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त एक्शन, 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट
Nov 02, 2026, 7:07:00 PM
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Nov 02, 2026, 6:54:00 PM
 गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर में विजयीपुर के 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Nov 02, 2026, 6:46:00 PM
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
बिहार के हित में फरक्का जल संधि पर पुनर्विचार जरूरी, सूखा व बाढ़ झेल रहा बिहार: जदयू
Nov 02, 2026, 6:39:00 PM