ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर

जिले धनसार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दुहाटांड़ का है, जहां शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर

धनबाद : जिले धनसार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दुहाटांड़ का है, जहां शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कीमती जेवरात गायब थे

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दुकान संचालक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कीमती जेवरात गायब थे। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान के वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुए सामान में ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए दिए गए पुराने सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं

दुकानदार ने बताया कि चोरी हुए सामान में ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए दिए गए पुराने सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब एक लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवरात चोरी हुए हैं, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकड़ा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर धनसार थाना पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है व चोरों की पहचान में जुटी है। स्थानीय व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
Oct 04, 2026, 1:10:00 PM
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
Oct 04, 2026, 1:09:00 PM
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
Oct 04, 2026, 1:02:00 PM
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM