कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक को विषैले सांप ने डस लिया।सर्पदंश के बाद तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

कोईलवर : दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक को विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन बीए का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद घर परिवार में शोक का माहौल हो गया।

अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचा था - मृतक के छोटे भाई प्रशांत

मृतक के छोटे भाई प्रशांत कुमार ने बताया कि पवन शनिवार को अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह अप प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म के समीप झाड़ियों से निकले एक विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद पवन की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिउतिया की तैयारियों के बीच आई मौत की खबर

युवक की मौत की खबर मिलते ही भदवर गांव स्थित उसके घर में कोहराम मच गया. स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। पवन की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। जिस वक्त उसको सांप काटने की खबर गांव पहुंची मां जिउतिया की तैयारी कर रही थी। आनन फानन में सभी उसे लेकर सदर अस्पताल आरा भागे जहां तेजी से जहर फैलने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की लंबी आयु के लिए जिउतिया भूखी मां के सामने बेटे की मौत के बाद चीख-पुकार मच गई। सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद कुछ देर के लिए कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन से लेकर सदर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के अनुसार, पवन पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और परिवार को उसके भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा है।

झाड़फूंक से जीवन लौटने का करते रहे इंतजार

सदर अस्पताल के डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन बेटे के जीवन को वापस लाने की उम्मीद लिए झाड़फूंक की शरण मे पहुंचे। उसे लेकर कोइलवर पहुंचे जहां शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक झाड़फूंक के सहारे उसकी जिंदगी वापस लाने की उम्मीद में परिजन कोईलवर के गौरैयास्थान घाट पर ओझागुणी के पास झाड़फूंक कराते रहे। अंततः रविवार को झाड़फूंक करने वाले द्वारा समर्पण करने के बाद उसे सोन नद में प्रवाहित कर दिया गया।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
Oct 04, 2026, 11:26:00 AM
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM