देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश

जहानाबाद। शहर के देवरिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी जितिया पर्व पर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे।

देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश

जहानाबाद। शहर के देवरिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी जितिया पर्व पर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में रखे सामान को खंगाल दिया।

देवरिया मोहल्ला निवासी अरुण कुमार सिंह व्यवसाय करते हैं। जितिया पर्व को लेकर वह परिवार के साथ मखदुमपुर प्रखंड के बंदिया स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिलने के बाद अरुण कुमार सिंह वापस जहानाबाद पहुंचे। घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने डायल-112 और नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

अरुण कुमार सिंह के अनुसार, चोर घर से करीब 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपए नकद, बर्तन और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वर्षों की मेहनत से घर में धीरे-धीरे सामान और जेवर जुटाए थे। चोरी के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस को दिए जाने वाले आवेदन और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्क्वॉड डॉग की भी मदद ली जाएगी।

पुलिस ने गृहस्वामी से चोरी गए सामान की पूरी सूची के साथ लिखित आवेदन देने को कहा है। वहीं, घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय निवासी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान कई लोग घर बंद कर गांव चले जाते हैं। ऐसे में बंद मकानों की सुरक्षा के लिए पुलिस की नियमित गश्ती जरूरी है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
Oct 04, 2026, 11:26:00 AM
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Oct 04, 2026, 10:39:00 AM
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
Oct 04, 2026, 10:24:00 AM
 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
Oct 04, 2026, 10:01:00 AM
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
Oct 04, 2026, 9:41:00 AM