मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या

सासाराम। नगर निगम सासाराम क्षेत्र के दलेलगंज मोहल्ले में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक भाई ने मामूली विवाद पर अपने छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी।

मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या

सासाराम। नगर निगम सासाराम क्षेत्र के दलेलगंज मोहल्ले में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक भाई ने मामूली विवाद पर अपने छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज बर्फ फैक्ट्री के समीप की बताई जाती है।

मामूली विवाद में बड़े भाई ने की हत्या

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की सुबह दलेलगंज निवासी रवि पटवा नामक एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई रोहित पटवा पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच बीते कई दिनों से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और महिलाएं दहाड़ मार कर रो रही हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दरिगांव थाने की पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद 

सदर डीएसपी वन विप्लव कुमार ने घटनास्थल की जांच के बाद बताया कि दरिगांव थाना क्षेत्र के दलेलगंज मोहल्ले में रवि पटवा नामक एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई रोहित पटवा को मामूली विवाद में चाकू मार कर हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई चल रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 

Trending News

छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
Oct 04, 2026, 11:26:00 AM
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Oct 04, 2026, 10:39:00 AM
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
Oct 04, 2026, 10:24:00 AM
 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
Oct 04, 2026, 10:01:00 AM
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
Oct 04, 2026, 9:41:00 AM