रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर

भागलपुर: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटना एक चोर को महंगा पड़ गया. मोबाइल छीनने के चक्कर में वह कई किलोमीटर तक हवा में लटका रहा. इसके बाद उसने खुद का हाथ छुड़ाने की कोशिश की, जिससे वह रेलवे पटरी के किनारे गिर गया और घायल हो गया.

रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर

भागलपुर: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटना एक चोर को महंगा पड़ गया. मोबाइल छीनने के चक्कर में वह कई किलोमीटर तक हवा में लटका रहा. इसके बाद उसने खुद का हाथ छुड़ाने की कोशिश की, जिससे वह रेलवे पटरी के किनारे गिर गया और घायल हो गया. ट्रेन की खिड़की से लटके चोर को रास्ते भर लोग कौतूहल से देखते रहे.

यात्रियों की सतर्कता से दबोचा गया स्नेचर

दरअसल, यह मामला भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार का है. शनिवार को ट्रेन भागलपुर जंक्शन से दानापुर के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही ट्रेन ने प्लेटफॉर्म छोड़ा, उसी दौरान एक चोर ने खिड़की से मोबाइल झपटने की कोशिश की. ऐसा होते देख यात्री तुरंत सावधान हो गए और उन्होंने चोर का हाथ पकड़ लिया. हाथ पकड़ते ही वह खिड़की के बाहर लटक गया और ट्रेन आगे बढ़ती रही.

रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार

वीडियो में दिख रहा है कि चोर बार-बार हाथ छोड़ देने की गुहार लगा रहा है. ट्रेन में बैठे लोग ट्रेन के धीमे होने का इंतजार कर रहे थे. उस समय ट्रेन की स्पीड करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. सुल्तानगंज से पहले रतनपुर के समीप चोर ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ा लिया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

इस पूरी घटना के दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के आसपास मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की

पटना से राजन की रिपोर्ट 

Trending News

छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
Oct 04, 2026, 11:26:00 AM
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Oct 04, 2026, 10:39:00 AM
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
Oct 04, 2026, 10:24:00 AM
 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
Oct 04, 2026, 10:01:00 AM