नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार

सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बेरो पंचायत में नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार

सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत बेरो पंचायत में नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कन्हैया शर्मा ने रोहित सिंह, सूरज सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट करने, जातिसूचक गाली-गलौज और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित कन्हैया शर्मा ने बताया कि वह बेरो चौक स्थित गोला के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान रोहित सिंह, सूरज सिंह और कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाजार से लौट रही उनकी पत्नी लुखिया देवी ने जब पति को मार खाते देखा तो बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया।

कन्हैया शर्मा के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व रोहित सिंह और सूरज सिंह द्वारा उनके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई थी। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि उसी विवाद को लेकर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित सिंह और सूरज सिंह नशे का कारोबार करते हैं और पूर्व में पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई थी। कन्हैया का आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपितों को शक था कि पुलिस को नशे के कारोबार की सूचना उनके परिवार ने दी थी। इसी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

मामले में एससी-एसटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
काली कंबल वाले बाबा के स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन ऐतिहासिक भीड़, भाजपा की सरकार बनी तो हुसैनाबाद बनेगा जिला
Oct 04, 2026, 11:26:00 AM
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM