इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव में सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है की 8 माह पूर्व इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने के बाद घर में सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी गई।

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव में सोशल मीडिया पर फोटो लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है की आठ माह पूर्व इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध करने के बाद घर में सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी गई। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल पति की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजेंद्र शाह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी की पहचान करिश्मा पासवान के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपनी पत्नी करिश्मा पासवान के साथ बखरी थाना क्षेत्र के छोटकी मौजी गांव स्थित अपने ससुराल में आया हुआ था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर पूर्व में फोटो लगाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किन लोगों के बीच यह विवाद हुआ, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आरोप है कि विवाद के बाद देर रात जब छोटू कुमार और उसकी पत्नी करिश्मा पासवान घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। अचानक गोली चलने की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में भी हड़कंप मच गया। लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस खंगाल रही घटना की पूरी कड़ी

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने को लेकर ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी को गोली मारने की घटना सामने आई। पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ विवाद के पीछे की वजह का पता लगाने में लगी है। घायल पति-पत्नी के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद घटना की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर फोटो लगाने जैसी बात को लेकर पति-पत्नी को गोली मारने की इस घटना ने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गोली किसने चलाई, कितने लोग वारदात में शामिल थे और इंस्टाग्राम पर फोटो को लेकर विवाद की शुरुआत कैसे हुई इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
Oct 04, 2026, 1:10:00 PM
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
Oct 04, 2026, 1:09:00 PM
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
Oct 04, 2026, 1:02:00 PM
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
फिर अधर में शिक्षकों का सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया, कारण आचार संहिता
Oct 04, 2026, 11:37:00 AM