शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने आज स्वराज पोस्ट से खास बातचीत में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी को कई अच्छी और सही सलाह दी है।

शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस

पटना : कांग्रेस के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने आज स्वराज पोस्ट से खास बातचीत में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी को कई अच्छी और सही सलाह दी है। शकील अहमद खान ने कहा कि इंडिया एलायंस में शामिल पार्टियों अपने-अपने राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ती है लेकिन इंडिया गठबंधन के साथी हैं। वैसे ही राजद पार्टी को भी करना चाहिए। 

बिहार में कांग्रेस हार्ड डिसीजन लें, अकेले चले - शकील अहमद खान

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस हार्ड डिसीजन लें, अकेले चले। उन्होंने कहा कि हो सकता है हमें तुरंत सफलता नहीं मिले लेकिन हो सकता है जो वोटर मेरा कटे थे वो फिर से जुड़ सकते हैं। वहीं बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद ने बिना सलाह मशविरा कर उम्मीदवार उतार दिया ये उनका दबदबा वाला नेचर साफ दिखाता है। फ्रेंडली फाइट कुछ नहीं होता है लोग जितने के लिए चुनाव लड़ते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा- RJD इंडिया एलायंस में नहीं रहेगी तो कहां जाएगी

कांग्रेस नेता ने कहा कि राजद इंडिया एलायंस में नहीं रहेगी तो कहां जाएगी। शकील अहमद खान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे जो नहीं चाहते कांग्रेस अकेले चले। वहीं बिहार में 'लॉ एंड ऑर्डर' पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को  शराबबंदी की समीक्षा फिर से करनी चाहिए। खान ने कहा कि बिहार में केवल कागजों पर शराबबंदी है लेकिन शराब माफिया पूरी तरह एक्टिव हैं। लोगों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जा रहे हैं। 

दूसरे राज्यों के तर्ज पर राजद से हो राजनीतिक रिश्ता - शकील अहमद

शकील अहमद खान ने कहा कि दूसरे राज्यों के तर्ज पर राजद से राजनीतिक रिश्ता हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पश्चिम बंगाल में हम ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन ममता इंडी गठबंधन में हैं। वहीं केरल में हम लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं लेकिन वामदल इंडिया एलायंस में साथ हैं। शकील अहमद खान ने कहा कि ऐसे ही रिश्ता राजद के साथ भी होना चाहिए। 

Trending News

'मोदी और शाह इलीगल प्रधानमंत्री-गृहमंत्री'  तेजस्वी यादव बोले-6 महीने में बिहार की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है
'मोदी और शाह इलीगल प्रधानमंत्री-गृहमंत्री' तेजस्वी यादव बोले-6 महीने में बिहार की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है
Oct 04, 2026, 2:00:00 PM
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
Oct 04, 2026, 1:10:00 PM
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
Oct 04, 2026, 1:09:00 PM
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
Oct 04, 2026, 1:02:00 PM
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, जातिसूचक गाली देकर दंपती से मारपीट, लगाई न्याय की गुहार
Oct 04, 2026, 11:51:00 AM