जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत

जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत

बोकारो : एक तरफ मां अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना को लेकर जितिया पर्व पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रख रही थी। लेकिन पारण से पहले ही बेटे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। बोकारो के चास थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना तेलीडीह के पास देव मार्केट की है। मृतक की पहचान शिवांश उर्फ राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 2027 में 10वीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था।

अहले सुबह शिवांश अपनी मां से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था - परिजन

परिजनों के मुताबिक, अहले सुबह शिवांश अपनी मां से घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद उसके चौथी मंजिल से गिरने की सूचना मिली। नीचे लहूलुहान हालत में पड़े शिवांश को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और मकान मालिक को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक शिवांश मोबाइल देखने का आदी था और कभी-कभी आक्रामक हो जाता था। पुलिस हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

'मोदी और शाह इलीगल प्रधानमंत्री-गृहमंत्री'  तेजस्वी यादव बोले-6 महीने में बिहार की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है
'मोदी और शाह इलीगल प्रधानमंत्री-गृहमंत्री' तेजस्वी यादव बोले-6 महीने में बिहार की हालत और ज्यादा खराब होने वाली है
Oct 04, 2026, 2:00:00 PM
कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, चूमा माथा, बोले- 'हमें गर्व है...'
कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, चूमा माथा, बोले- 'हमें गर्व है...'
Oct 04, 2026, 1:16:00 PM
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
Oct 04, 2026, 1:10:00 PM
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
जितिया पर्व के पारण से पहले बेटे की छत से गिरकर मौत
Oct 04, 2026, 1:09:00 PM
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
शकील अहमद खान ने कहा- राज्य में अलग रास्ते पर चले कांग्रेस
Oct 04, 2026, 1:02:00 PM
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह पेरेंट्स के सामने गर्लफ्रेंड संग हुए रोमांटिक, फोटो वायरल, शादी कब?
Oct 04, 2026, 12:43:00 PM
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध, सोए पति-पत्नी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Oct 04, 2026, 12:28:00 PM
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
ज्वेलरी दुकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए चोर
Oct 04, 2026, 12:19:00 PM
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
छतरपुर: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत
Oct 04, 2026, 12:04:00 PM
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Oct 04, 2026, 12:02:00 PM