एडवोकेट प्रीमियर लीग 2026: एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के लिए ओपनिंग करेंगे एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार
रांची: एडवोकेट प्रीमियर लीग (APL) 2026 के तहत आज जिमखाना क्लब, रांची में दोपहर 02:15 बजे से एसोसिएशन मास्टर्स और एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

रांची: एडवोकेट प्रीमियर लीग (APL) 2026 के तहत आज जिमखाना क्लब, रांची में दोपहर 02:15 बजे से एसोसिएशन मास्टर्स और एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में एसोसिएशन स्ट्राइकर्स की ओर से पारी की शुरुआत करने की बड़ी जिम्मेदारी एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर और विशाल कुमार को दी गई है। दोनों आक्रामक बल्लेबाजों से टीम को एक मजबूत और तेज शुरुआत दिलाने की उम्मीद है।
गौरव की बात:-
एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के छोटे से गांव कीमो के रहने वाले हैं। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकल कर रांची हाईकोर्ट में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्होंने अधिवक्ता संगठन में बहुत अच्छी पकड़ बनाई है।
APL में बतौर ओपनर चयनित होना उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, जिसको लेकर केरेडारी सहित पूरे हजारीबाग क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
टीम कॉम्बिनेशन:
टीम के बल्लेबाजी क्रम में लक्की पांडे, अभिषेक रंजन, प्रकाश अम्बास्ता, विनोद सर, रवि सर, पंकज श्रीवास्तव सर, प्रकाश झा, सम्राट, अशोक कुमार सिंह और राहुल कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी लक्की पांडे, प्रकाश अम्बास्ता, विशाल कुमार, अभिषेक रंजन और स्वयं एडवोकेट अमित कुमार ठाकुर संभालेंगे। मुकाबले को लेकर एसोसिएशन स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। टीम का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए एसोसिएशन मास्टर्स के खिलाफ जीत दर्ज करना है।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट











