'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च

भाकपा माले की ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले शनिवार को फतेहपुर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मार्च निकाला।

 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च

समस्तीपुर: भाकपा माले की ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले शनिवार को फतेहपुर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने "वोट चोर मोदी-शाह गद्दी छोड़", "ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है", "एसआईआर को रद्द करो", "वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो" आदि नारे लगाते हुए फतेहपुर चौक से मोतीपुर सब्जी मंडी तक मार्च किया, जहां सभा आयोजित की गई।

सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, सुलेखा कुमारी, आशा कुमारी एवं सुनीता कुमारी सहित अन्य वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग की संरचना एवं कार्यप्रणाली में बदलाव कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन जारी रखेगी और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी और ज्ञानेश कुमार का पूतला फूंकेगी।

सभा के दौरान वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग दोहराई। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
रफ्तार पकड़ती ट्रेन और चोर की चीख-पुकार, कई किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से लटका रहा शातिर
Oct 04, 2026, 11:14:00 AM
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
देवरिया में बंद घर से 10 लाख के जेवर और एक लाख रुपए चोरी, टूटे ताले देख उड़े होश
Oct 04, 2026, 10:56:00 AM
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
मामूली विवाद पर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या
Oct 04, 2026, 10:39:00 AM
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
संजय झा को ललन सिंह का करारा जवाब, मैं झगड़े में नहीं पड़ता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर घमासान तेज
Oct 04, 2026, 10:24:00 AM
 'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
'ज्ञानेश कुमार मोदी का यार है-देश का गद्दार है', वोट चोरी के खिलाफ माले का विरोध मार्च
Oct 04, 2026, 10:01:00 AM
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बड़ी वारदात, एटीएम काटकर पैसे ले भागे चोर
Oct 04, 2026, 9:41:00 AM
आपदा में राहत, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री
आपदा में राहत, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों के बीच बांटे खाद्य सामग्री
Oct 04, 2026, 9:26:00 AM
फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार
फिल्मी स्टाइल में लूट, पल्सर से आए, पिस्टल दिखाया और लाखों के गहने लेकर फरार
Oct 04, 2026, 9:07:00 AM
जमुई की बदलेगी सूरत, एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने चकाई पहुंचे CM सम्राट चौधरी
जमुई की बदलेगी सूरत, एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने चकाई पहुंचे CM सम्राट चौधरी
Oct 04, 2026, 8:51:00 AM
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
गरीबों के लिए संजीवनी बनी झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना
Oct 03, 2026, 7:51:00 PM